
Barmer News: बाडमेर। प्रदेश के मेगा प्रोजेक्ट रिफाइनरी की 11 में से 10 इकाइयों का कार्य 90 से 98 प्रतिशत तक पूरा हो गया है। एक इकाई सल्फर रिकवरी 50 प्रतिशत तक पहुंची है। कार्य की यही रफ्तार रही तो जनवरी 2025 में ही रिफाइनरी का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। हालांकि मार्च 2025 का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है।
बालोतरा के पचपदरा में स्थापित हो रही एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी 10 प्रोसेस इकाइयों का करीब 90 से 98 प्रतिशत तक काम पूरा हो गया है। कुल परियोजना भी अब 90 प्रतिशत को छू रही है लेकिन एक इकाई सल्फर रिकवरी का काम धीमा होने से पूर्णता में समय लग रहा है।
9 मिलियन टन वार्षिक क्षमता की बीएस.6 मानक की अत्याधुनिक राजस्थान रिफाइनरी को राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम के बाद राज्य सरकार तेजी से शुरू करने के मूड में है।
प्रमुख शासन सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम टी रविकान्त को इस प्रोजेक्ट को जनवरी में पूरा करने का लक्ष्य दिया है। इसको लेकर उन्होंने बीते दिनों पचपदरा रिफाइनरी का दौर किया और कार्य प्रगति के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है।
यह भी पढ़ें
Updated on:
19 Dec 2024, 9:48 AM IST
Published on:
19 Dec 2024, 8:51 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.