5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्व राज्यमंत्री अमराराम चौधरी ने बाड़मेर में किया विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण; बोले— हमने विकास में धन की कमी नहीं आने दी

https://www.patrika.com/barmer-news/

2 min read
Google source verification
news

राजस्व राज्यमंत्री अमराराम चौधरी ने बाड़मेर में किया विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण; बोले— हमने विकास में धन की कमी नहीं आने दी

बालोतरा.
क्षेत्र के जागसा गांव में राजस्व राज्यमंत्री अमराराम चौधरी ने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

राजस्व राज्यमंत्री ने रनियासर राजस्व गांव में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन व बोका की ढाणी से रनियासर वाया बोकली नाड़ी डामरीकृत सड़क का शिलान्यास , राउमावि जागसा में नवनिर्मित दो कक्षाकक्षों का लोकार्पण किया। इसके बाद भूतेश्वर महादेव मठ प्रांगण में आयोजित समारोह में राजस्व राज्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कमी को आड़े नही आने दिया। कांग्रेस की सरकार ने जो कार्य 70 वर्षों में नही किए, वो कार्य भाजपा की सरकार ने चार साल में कर दिखाए। भवानीसिंह टापरा ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन दौलत सोनगरा ने किया। आप देख रहे हैं बालोतरा क्षेत्र के जागसा गांव में विद्युत सब स्टेशन की शिलान्यास पट्टिका का अनावरण करते राजस्व राज्यमंत्री।

पंचायतीराज कर्मचारी आज करेंगे जयपुर कूच
कल्याणपुर. पंचायती राज सेवा परिषद् के अधिकारी रविवार को अठारवेें दिन सामूहिक अवकाश पर रहे और धरना दिया। संघ की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्य सरकार की ओर से मांगें नहीं माने जाने पर अब कार्मिक सोमवार को जयपुर कूच कर 2 अक्टूबर को सामूहिक त्याग पत्र देंगे। ग्राम विकास अधिकारी चन्द्रप्रकाश पंवार ने बताया कि पंचायती राज सेवा परिषद् का समर्थन देकर सरपचं संघ ने भी 2 अक्टूबर को होने वाली ग्रामसभाओं के बहिष्कार का एेलान किया गया है।

वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम आज
बालोतरा . शहर के पेंशनर समाज भवन में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस डॉ. केवलचंद जैन की अध्यक्षता में मनाया जाएगा। शंकरलाल सलुंदिया ने बताया कि समारोह में नगर परिषद सभापति रतनलाल खत्री, उपखंड अधिकारी अनिल कुमार महला, तहसीलदार गोपीकिशन पालीवाल विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले वृद्धजनों का बहुमान करेंगे। सरकार व बैंकों की ओर से प्रदत्त सुविधाओं व नियमों की जानकारी दी जाएगी।