
Rajpurohit society has spread eyelashes in welcome Gadipati
बाड़मेर. ब्रह्मधाम गादीपति तुलछाराम महाराज 38 वां चातुर्मास व चार धाम की यात्रा करने के बाद पहली बार मंगलवार सुबह यहां खेतेश्वर छात्रावास एवं राजपुरोहित न्याति नोहरे पहुंचे। राजपुरोहित समाज की ओर से उनके स्वागत में ढोल-नगाड़ों के साथ पुष्पवर्षा कर पलक पांवड़े बिछाए गए।
गादीपति के पहुंचने पर समाज के लोगों ने जयकारे लगाते हुए अभिवंदना की। खेतेश्वर महाराज के जयकारों से माहौल को गुंजायमान किया। गादीपति ने आशीष देते हुए सभी को जीव मात्र की सेवा का संदेश दिया।
प्रतिभाओं को किया सम्मानित
रेलवेसेवा में चयन होने पर पर अभयसिंह बीसूकला व जयप्रकाश रड़वा को सम्मानित किया गया। समाज के वरिष्ठ लोगों ने समाज में शिक्षा, नशावृत्ति से दूर रहने और समाजिक विकास में योगदान देने का संकल्प किया।
इस दौरान राजपुरोहित विकास संस्थान अध्यक्ष मोहन सिंह महाबार, ट्रस्टी हेमसिंह महाबार, जोगराज सिंह जुडिय़ा, किशोर सिंह बालेरा, खुमाणसिंह रड़वा, गिरधारी सिंह माजीवाला, नीम्ब सिंह जुडिय़ा, नारायण सिंह महाबार, दलसिंह गेंहू, हड़वंत सिंह रड़वा, किशनसिंह बालेरा, चान्दसिंह बालेरा,
रामसिंह बोथिया, अम्बालाल अलबेला, लक्ष्मण सिंह बालेरा, हरलाल सिंह रड़वा, रामचंद्रसिंह थोब, कंवराज सिंह बीसूकला, टीकमसिंह मकवाणा, बाबूसिंह लंगेरा, भंवरसिंह, अनोपसिंह सनतरा, देवीसिंह जुडिय़ा, सवाईसिंह महाबार, मगसिंह लखा, शंकरसिंह लंगेरा, जयरामसिंह चौहटन, पदम सिंह रड़वा उपस्थित रहे।
Published on:
06 Nov 2019 08:44 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
