23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हार्डकोर के साथ पकड़ी गई रामदेवरा थाने की महिला कांस्टेबल।

-कार में भागने के दौरान नाकाबंदी को तोड़ा - पुलिस ने पीछा कर बाड़मेर में धर दबोचा- तीन थानों की पुलिस ने किया पीछा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

bhawani singh

•

Updated: 31 Jul 2018, 4:02 PM IST

Ramdevar police station's woman constable arrested with Hardcore

Ramdevar police station's woman constable arrested with Hardcore

-कार में भागने के दौरान नाकाबंदी को तोड़ा - पुलिस ने पीछा कर बाड़मेर में धर दबोचा- तीन थानों की पुलिस ने किया पीछा

बाड़मेर. जैसलमेर जिले के पोकरण थाना क्षेत्र में सोमवार को नाकाबंदी तोड़ फरार हुए दो वांटेड सहित एक महिला कांस्टेबल को बाड़मेर पुलिस ने 8 किमी पीछा कर उण्डू-काश्मीर रोड पर धर दबोच लिया। जोधपुर के डांगियावास थाने का तीन हजार रुपए का इनामी वांटेड अपने साथी के साथ रामदेवरा पहुंचा। यहां रामदेवरा में महिला कांस्टेबल भी कार में सवार हो गई।

कार के धोरीमन्ना जाने की सूचना डांगियावास थाना पुलिस को मिली। पुलिस ने पोकरण व फलसूण्ड थाने को जानकारी देकर नाकाबंदी करवाई। लेकिन आरोपी नाकाबंदी तोड़ पोकरण से भाग गए। इसके बाद पुलिस ने जोधपुर रेंज में नाकाबंदी करवाई। इस दौरान बाड़मेर के गिड़ा थाना पुलिस ने क्षेत्र से निकलने के दौरान वांटेड सहित महिला कांस्टेबल को दबोच लिया।

डांगियावास थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि हार्डकोर अपराधी रामलाल उर्फ वासु पुत्र गोराराम निवासी डांगियावास व अशोक पुत्र बुद्धाराम निवासी बिसलपुर डांगियावास को गिरफ्तार किया है। उधर आरोपियों के साथ पकड़ी गई महिला कांस्टेबल फलसूण्ड पुलिस के सुपुर्द कर दी गई।

तीन थानों की पुलिस लगी थी पीछे वांटेड डांगियावास थाने में हत्या, हत्या का प्रयास सहित चार मामलों में एक साल से फरार था। रामदेवरा पहुंचने की जानकारी मिलने पर पोकरण, फलसूण्ड व डांगियावास पुलिस ने पीछा करना शुरू किया। आरोपी कार में सवार होकर बाड़मेर की तरफ भाग गए।

यहां बाड़मेर पुलिस की केसुम्बला चौकी पर नाकाबंदी देख आरोपी भागने लगे, पुलिस ने पीछा कर उण्डू काश्मीर के पास दबोच लिया। बाड़मेर पुलिस ने दो वांटेड आरोपियों सहित एक कांस्टेबल को डांगियावास पुलिस को सुपुर्द किया है। यहां बाड़मेर पुलिस की केसुम्बला चौकी पर नाकाबंदी देख आरोपी भागने लगे, पुलिस ने पीछा कर उण्डू काश्मीर के पास दबोच लिया। काश्मीर के पास दबोच लिया।