31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ढाणी में दबिश देकर दुर्लभ प्रजाति का कछुआ कराया मुक्त

- दो माह से कैद था दुर्लभ प्रजाति का कछुआ, वन विभाग की टीम ने दी दबिश -वन विभाग की टीम बोली खेत में मिला था कछुआ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Moola Ram Choudhary

•

Updated: 11 Sep 2018, 7:54 PM IST

Rare Star turtle freed

Rare Star turtle freed

धोरीमन्ना. वन विभाग की टीम ने सोमवार को धोरीमन्ना क्षेत्र के मीठड़ा खुर्द के लोलो की बेरी सरहद स्थित एक ढाणी में दबिश देकर दुर्लभ प्रजाति का स्टार कछुआ मुक्त करवाया। कछुआ दो माह से घर में कैद कर रखा था। कछुए पर तांत्रिक क्रिया करने की बात भी सामने आई है।

जानकारी अनुसार एक रहवासी ढाणी में दो माह से स्टार कछुए को बंधक बनाकर रखने की सूचना मिलने पर वन विभाग की स्पेशल टीम ने वहां दबिश दी। यहां दो माह से कैद कछुए को मुक्त करवाया। हालांकि टीम सदस्यों का कहना था कि कछुआ खेत में घूम रहा था। संरक्षित जीवों में शामिल दुर्लभ प्रजाति का स्टार कछुआ घर मे रखना गैरकानूनी है।

और इधर...

चयन नहीं करने का आरोप, कलक्टर को ज्ञापन

बाड़मेर. सिवाना तहसील के खेतेश्वर आदर्श उमावि मायलावास के दल प्रभारी हितेन्द्रसिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक व जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंप कर 63वीं जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी के चयन की मांग की। ज्ञापन में आरोप है कि 1 से 4 सितम्बर को गडरारोड में आयोजित प्रतियोगिता में चयन कमेटी की ओर से सही निर्णय नहीं होने के कारण खिलाड़ी सुभाष का चयन नहीं हुआ। इस खिलाड़ी ने पूर्व में 3 बार श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उन्होने कमेटी की ओर से दिए गए निर्णय की जांच करवाने व 13 से 18 सितम्बर को हिंडौन सिटी करौली में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी के चयन की मांग की।

गर्ग का सम्मान किया

बाड़मेर. राउप्रावि संख्या 7 के प्रधानाध्यापक चम्पालाल गर्ग को जयपुर में गुरुजी सम्मान मिलने पर सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बाड़मेर में गर्ग का सम्मान किया गया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक राजेश्वरी चौधरी, ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी कृष्णसिंह महेचा, वरिष्ठ अध्यापक देवेन्द्र अवस्थी व धनराज सोनी ने साफा, माला व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस मौके पर कई शिक्षक मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़