
जैन मुनि मदनकुमार का नगर प्रवेश पर स्वागत
समदड़ी . आत्मा स्वयं तीर्थ है । आत्मा की शुद्वि के लिए धर्म की आराधना जरूरी है । भगवान महावीर ने व्रत युक्त आत्मा को तीर्थ कहा है । कस्बे के तेरापंथ भवन में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि मदनकुमार ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि जीवन में सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण आवश्यक है । गुरु कृपा को सौभाग्य बताते हुए कहा कि संयम सच्चा धन है । इससे जीवन शैली को उन्नत बनाया जा सकता है । हर व्यक्ति को गौरवशाली जीवन जीना चाहिए । साधु और श्रावक रत्नों की माला की तरह विशिष्ट होते हैं । सिद्वार्थ मेहता, प्रकाशचन्द मेहता, अशोक जीरावला, सुरेश जीरावला,वेलचन्द जीरावला, कमलेश वैष्णव आदि ने भी विचार व्यक्त किए । तेरापंथ महिला मण्डल ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। संचालन घीसूलाल जीरावला ने किया । इससे पूर्व मुनि के कस्बे में नगर प्रवेश पर बड़ी संख्या में श्रद्वालुओं ने स्वागत किया । भगवान महावीर विद्या मंदिर के छात्रों ने अहिसां परमो धर्म का संदेश देते हुए रैली निकाली। पूर्व सरपंच मोतीराम चौधरी सहित गणमान्य लोग मौजूद थे । नि.स.
एक शाम विश्वकर्मा भगवान के नाम भजन संध्या आयोजित
मारू लोहार समाज मालाणी व सिवाची पट्टी की वार्षिक बैठक सम्पन्न
बालोतरा.
समीपवर्ती खेड़ ग्राम स्थित श्री विश्वकर्मा छात्रावास प्रागंण में श्री विश्वकर्मा मारू लोहार विकास संस्थान मालाणी व सिवाची पट्टी के तत्वावधान में सोमवार रात्रि में एक शाम श्री विश्वकर्मा भगवान के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या का आगाज बाल कलाकार रणजीत सरणु ने गणपति वंदना से किया। उन्होने गुरु महिमा के साथ अनेक भजनों की प्रस्तुतियां दी। भजन गायक प्रकाश साथु व गायक राजु सुथार मूंगडा ने बाबा रामदेव, माताजी, भैरूजी सहित अनेक देवी-देवताओं के भजनों को सुनाया तो श्रद्धालु झूमने के लिए मजबूर हो गए। मंगलवार को समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज सुधार के साथ अनेक मुददों पर चर्चा की गई। संस्था अध्यक्ष बगदाराम बोराणा कनाना, सचिव केवलराम रावतसर, कोषाध्यक्ष कानाराम समदडी, उपाध्यक्ष अशोक परमार, सचिव छगनाराम राठौड खेड, बाबूलाल जसोल, बाबूराम बोराणा धारणा, रणछोड, खेताराम, गोविन्दराम खेड, वगताराम, मानाराम, छगनलाल उपस्थित थे।
Published on:
17 Jan 2018 10:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
