23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लूट का पर्दाफाश, पांच लुटेरे गिरफ्तार, करना चाहते थे बड़ी लूट…हो गए फेल

- वाहन व पेट्रोल पंप पर हुई ,20 दिसंबर को लूट की घटना, चालक ने किया था दिलेरी से मुकाबला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

bhawani singh

•

Updated: 25 Dec 2021, 7:45 PM IST

Barmer police news

Barmer police news

बाड़मेर.
शहर में चार दिन पहले हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अभी फरार है। इन आरोपियों ने पहले जैसलमेर रोड पर वाहन लूटा और बाद में पेट्रोल पंप पर लूट की। आरोपियों की बाड़मेर शहर के एक बडे व्यापारी को लूटने की योजना थी, जो नाकाम रह गई।


पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि 20 दिसंबर को लूट की वारदात करने वाले आरोपियों मगाराम पुत्र भूराराम निवासी पाबूबेरा भीमथल, रविकुमार पुत्र होरीलाल निवासी सैलायी रोड़ ए विजय नगर ए नग्लावरी उत्तरप्रदेश, रमेश कुमार पुत्र जोगाराम निवासी नवातला राठौड़ान, सत्यपाल उर्फ सतपाल पुत्र ठाकराराम निवासी लाखोलाई नाडी मीठड़ा खुर्द धोरीमन्ना व रतनाराम पुत्र फूसाराम निवासी कपूरड़ी हाल मोहनगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मनीष उर्फ राकेश पुत्र पदमाराम निवासी प्रतापनगर, ओसियां जोधपुर अभी तक पुलिस गिरफ्त से फरार है। पूछताछ में लूट की बड़ी योजना का खुलासा हुआ है। सदर थानाधिकारी अनिलकुमार विश्रोई, ग्रामीण थानाधिकारी पबज़्तसिंह, कल्याणपुर थानाधिकारी कैलाशदान, उप निरीक्षक जितेन्द्रसिंह, साईबर सेल के हैड कांस्टेबल महिपालसिंह, कांस्टेबल प्रेमाराम, लूम्बाराम, हैड कांस्टेबल पूनमचंद, अमीनखान की अहम भूमिका रही।

लूटना चाहते थे व्यापारी
शहर का एक बड़ा व्यापारी जो प्रतिदिन 40-50 लाख रुपए घर लेकर जाता है। इसकी रैकी कर चुके लुटेरे इसे लूटने की फिराक में थे लेकिन व्यापारी प्रतिदिन के निर्धारित समय से पहले ही घर चला गया, इस कारण बड़ी लूट से बच गया। खाली हाथ रहे लुटेरों ने फिर बाड़मेर से जालोर तक हाथ पांव मारकर एक पेट्रोल पंप लूटा और एक जगह चोरी की।

---
यों समझे पूरी घटना
50 लाख रुपए लूटने की थी योजना
मास्टर माइंड सत्यपाल ने रैंकी कर बाड़मेर के एक हवाला एवं पान मसाला व्यापारी को निगरानी में लिया। जिससे करीब 50 लाख रुपए लूटने की योजना बनी। लूट को अंजाम देने के लिए दोस्त रतनाराम से संपर्क किया। रतनाराम ने जोधपुर में काम कर रहे रमेशकुमार से संपर्क किया। रमेश अन्य तीन साथियों लेकर 20 दिसंबर को बाड़मेर पहुंच गया।
यहां से आए रीको
बदमाश लूटे गए वाहन में सवार होकर रीको क्षेत्र, बाड़मेर पहुंचे। जहां उन्हें तय समय के अनुसार व्यापारी को लूटने की वारदात को अंजाम देना था, लेकिन व्यापारी हमेशा के तय समय से आधा घण्टा पहले घर निकल गया। ऐसे में यह बड़ी वारदात टल गई।
यहां से जालोर जाकर तांबा चुराया
बदमाश व्यापारी को लूटने में नाकाम हुए तो करीब 400 किमी का सफर तय कर जालोर जिले के बेडि़या गांव पहुंचे। जहां पर एक दुकान से तांबा चोरी किया। यहां से धोरीमन्ना में एक पेट्रोल पंप लूटने की योजना बनाई लेकिन इसे निरस्त कर दिया।
बाछड़ाऊ में पंप लूटा
रास्ते में बाछड़ाऊ के पास पहुंच और यहां एक सूनसान जगह पर पेट्रोल पंप पर पहुंचे। यहां पर कार्मिक को धमकाकर 20 हजार रुपए लूट लिए। इसके बाद बाड़मेर आकर चामुण्डा सर्किल के पास लूटा गया वाहन छोड़कर फरार हो गए।
---
मदनसिंह ने दिलेरी से किया मुकाबला
इस वारदात में सामने आया कि किराया वाहन चालक मदनसिंह ने दिलेरी से इनका पहले मुकाबला किया। मदनसिंह ने बताया कि जैसलमेर रोड पर जैसे ही ये बदमाश उतरे उसने एक की जेब में चाकू देख लिया तो आशंका होते ही वाहन भगाने लगा। पकड़कर पीटा इस बीच में साथ में आए एक आरोपी ने मेरे पर पिस्टल तान दी। इस पर पिस्टल को पकड़कर मैने तोड़ दिया लेकिन तीन आरोपी होने से इन्होंने मुझे दबोचकर गाड़ी से नीचे फैंक दिया और गाड़ी लेकर भाग गए।
---