5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी में शीतलता देगा मटकी का पानी,बिक्री शुरू

- क्षेत्र में मटकियों की बिक्री शुरू

2 min read
Google source verification
Sales start,soil Pots

Sales start of soil Pots

बालोतरा/समदड़ी.गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही मिट्टी के मटकों की बिक्री शुरू हो गई है। बाजार में जगह-जगह मटकियां रखी दिखाई दे रही है। इसकी बिक्री भी जोरों पर है।
मार्च का प्रथम पखवाड़ा बीतने के साथ ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन में गर्मी का असर तीखा हो गया है। ऐसे में पंखों के बाद एयर कण्डीशनर चलने शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही कस्बे के गौर का चौक, स्टेशन रोड, बस स्टैण्ड, स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर बिक्री के लिए मटकियां पहुंच गई है। गर्मी बढऩे के साथ-साथ मटकियों की बिक्री में भी तेजी आ रही है। इन दिनों बाजार में 100 रुपए से लेकर 200 रुपए तक की मटकियां व मटके बिक रहे हंै। आधुनिकता के दौर से भले ही घरों में मिट्टी के बर्तनों की जगह प्लास्टिक, स्टील, पीतल व एल्युमिनियम के बर्तनों ने ले लिया हो, लेकिन आज भी मिट्टी की मटकियों की मांग में कोई कमी नहीं आई।

मोकलसर की मटकियां प्रसिद्ध
मोकलसर, महिलावास की मटकिया शीतलता के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा राखी, समदड़ी, अजीत, भलरों का बाड़ा, जेठन्तरी, मजल, स्टेशन आदि गांवो में मिट्टी के बर्तन सीमित मात्रा में बनाए जाते हैं। आधुनिकता के दौर से भले ही घरों में मिट्टी के बर्तनों की जगह प्लास्टिक, स्टील, पीतल व एल्युमिनियम के बर्तनों ने ले लिया हो, लेकिन आज भी मिट्टी की मटकियों की मांग में कोई कमी नहीं आई। मार्च का प्रथम पखवाड़ा बीतने के साथ ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन में गर्मी का असर तीखा हो गया है। ऐसे में पंखों के बाद एयर कण्डीशनर चलने शुरू हो गए हैं।

कीमतों में इजाफा
गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही मटकियों की ब्रिकी प्रारम्भ हो गई है। बिक्री के लिए इनकी सजावट की गई है। महंगाई बढऩे से कीमतों में भी इजाफा हुआ है।

- कमेलश प्रजापत, मटका व्यवसायी