6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोड बढ़ेगा तो बढेग़ी ट्रांसफार्मर की क्षमता

-सात करोड़ रुपए की लागत से होगा कार्य

2 min read
Google source verification

श्रीगंगानगर.

गर्मी बढऩे के साथ इलाके में विद्युत भार बढऩे से आने वाली परेशानियों के निराकरण के लिए राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए रीको में लगे दो ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। यह क्षमता बढऩे से प्रसारण निगम, जोधपुर विद्युत वितरण निगम को पर्याप्त आपूर्ति कर पाएगा और बिजली की व्यवस्था सुधरेगी। गर्मी बढऩे के साथ ही इलाके में बिजली की मांग बढ़ेगी। ऐसे में इलाके में बिजली की मांग ज्यादा होगी और इसके अनुसार आपूर्ति करने में अभी राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम को परेशानी आ रही थी। अभी राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम के पास 100 केवीए और 50 केवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। अब इनकी क्षमता बढ़ाकर 260 केवीए की जाएगी। इस पर करीब सात करोड़ रुपए खर्च होंगे।

आपूर्ति हो रही थी प्रभावित
वर्तमान में उपयोग हो रहे इन दो ट्रांसफार्मर से ज्यादा लोड की जरूरत होने की स्थिति में परेशानी आ रही थी। प्रसारण निगम के सब स्टेशन रीको, सादुलशहर, करणी मार्ग, चूनावढ़ कोठी में है। इनके अभी आपूर्ति दी जा रही थी। क्षमता बढऩे से अब इन स्टेशनों को आपूर्ति देने ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगा और इससे जोधपुर विद्युत वितरण निगम की ओर से 33 केवी के सबस्टेशन को दी जाने वाली आपूर्ति जयादा सामान्य हो पाएगी तथा बिजली के कट कम लेंगेगे। आवश्यकता पडऩे पर प्रसारण पदमपुर क्षेत्र में इन अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर के जरिए आपूर्ति दे सकेगा। अभी राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम के पास 100 केवीए और 50 केवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। अब इनकी क्षमता बढ़ाकर 260 केवीए की जाएगी। इस पर करीब सात करोड़ रुपए खर्च होंगे।


करीब एक माह में बढ़ेगी क्षमता
अभी रीको में राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम के ट्रांसफार्मर की क्षमता में सुधार किया जाएगा। 150 के स्थान पर 260 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। इससे हम बेहतर आपूर्ति दे पाएंगे तो जोधपुर विद्युत वितरण निगम के उपभोक्ताओं को आपूर्ति अधिक सुचारू मिल पाएगी।
नरेश लालगढिय़ा, अधिशासी अभियंता, राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम