
बालोतरा.
शहर व क्षेत्र में शनिवार व रविवार को शरद पूर्णिमा का पर्व पारंपरिक रूप से मनाया गया। इस दिन मंदिरों में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।आधी रात बाद आरती उतार प्रसाद का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।
शहर के मुख्य हनुमान मंदिर में शरद पूर्णिमा को लेकर खास सजावट की गई। हनुमानजी की प्रतिमा का श्रृंगार किया गया। पुजारी चरणदास वैष्णव सहित श्रद्धालुओं ने आरती उतारी। रात 12 बजे भगवान को प्रसाद का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। इसी तरह विभिन्न मंदिरों में शरद पूर्णिमा पर संकीर्तन हुए। घरों में खीर बनाई गई।
अलख दरबार झूंपा मठ
समदड़ी . कस्बे व क्षेत्र में शरद पूर्णिमा का पर्वपारंपरिक रुप से मनाया गया।मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। अलख दरबार झूंपा मठ में महंत मृत्युजंयपुरी महाराज के सानिध्य में हिंगलाज माता की प्रतिमा का श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर परिवार में खुशहाली की कामना की।
रात्रि जागरण में गायकों ने भजनों की प्रस्तुति दी। रात 12 बजे आरती उतार खीर का प्रसाद चढ़ाकर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। ललेची माता मंदिर, गोविंदराम महाराज बगेची, सारणेश्वर महादेव मठ भलरों का बाड़ा, मठ खरंटिया आदि में भी कईकार्यक्रम हुए। इसमें क्षेत्र भर के श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
वृंदावनधाम महासती भगवती बाई आश्रम
पचपदरा .कस्बे में शरद पूर्णिमा पर्व पारंपरिक रूप से मनाया गया। वृंदावनधाम महासती भगवती बाई आश्रम में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। रात्रि में 10 बजे भगवती बाई की समाधि की पूजा अर्चना कर खीर खाजा का भोग लगाया गया।
इसके बाद जड़ी-बूटी से युक्त खीर श्रद्धालुओं में वितरित की गई। इस खीर का सेवन करने के लिए क्षेत्र सहित आस-पास के जिलों से बड़ी संंख्या में श्रद्धालु उमड़े। उन्होंने भजन कीर्तन किया।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
