31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्मचारी कॉलोनी बलदेव नगर में हुआ दीप यज्ञगायत्री यज्ञ की बताई महत्ता

विश्व शांति की कल्पना

less than 1 minute read
Google source verification
कर्मचारी कॉलोनी बलदेव नगर में हुआ दीप यज्ञगायत्री यज्ञ की बताई महत्ता

कर्मचारी कॉलोनी बलदेव नगर में हुआ दीप यज्ञगायत्री यज्ञ की बताई महत्ता

, बाड़मेर. गायत्री परिवार बाड़मेर की ओर से गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए चलाई जा रही दीप यज्ञ शृंखला के अंतर्गत स्थानीय कर्मचारी कॉलोनी, बलदेव नगर में दीप यज्ञ का आयोजन किया गया।

गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन दुर्गसिंह सोढा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय की समस्याओं का समाधान गायत्री मंत्र और यज्ञ में समाहित है। गायत्री मंत्र सद्बुद्धि की प्रेरणा देता है और यज्ञ त्याग और तितिक्षा की प्रेरणा देता है। गायत्री मंत्र में परमेश्वर से सद्बुद्धि की प्रार्थना की गई है जब सद्बुद्धि आती है तो दुर्बुद्धि भाग जाती है परिणाम स्वरूप शाश्वत चिरस्थायी शांति का साम्राज्य स्थापित होता है। सारा विश्व एक राष्ट्र बन जाएगा, सारे विश्व का एक ध्वज और एक संविधान होगा।

प्रत्येक मनुष्य में देवत्व का जागरण होगा और स्वर्ग जैसी कल्पना धरती पर साकार होगी । उन्होंने कहा कि उद्देश्यों की पूर्तिके लिए गायत्री परिवार घर-घर गायत्री और यज्ञ जैसी पुनीत परंपराएं प्रारंभ करवा रहा है। कार्यक्रम के प्रारंभ में युग संगीत प्रज्ञा गीतों की प्रस्तुतियां दी गई । तत्पश्चात सामूहिक दीप यज्ञ कर विश्व कल्याण के निमित्त गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र से आहुतियां प्रदान की गई ।

कार्यक्रम में रणवीर सिंह भादू,भजन सिंह डूडी, हेमाराम चौधरी, भगा राम चौधरी,चेतन सिंह चौधरी, टीकमाराम बेनीवाल, नैनू राम, प्रभु राम, दिलीप थोरी, चम्पा चौधरी,अंबालाल खत्री, मदन नाथ स्वामी, मंगलाराम बिश्नोई, कुंदन कुमार, मोहन लाल सोनी उपस्थित रहे।