
barmer
हजार-पांच सौ रुपए के नोट क्या बंद हुए सरहदी जिलों में अपराध भी कम हो गया। जिले के अधिकांश थानों में पिछले सप्ताह में गिने-चुने परिवादी ही पहुंचे।
सीमावर्ती जिलों में पिछले सप्ताह में अपराध के मामलों में नब्बे फीसदी की कमी आ गई है। अपराध की सप्ताहिक रिपोर्ट अनुसार छुट-पुट घटनाओं को छोड़ दें तो बड़ी वारदात बाड़मेर-जैसलमेर दोनों जिलों में कही ंनहीं हुई है। पिछले सप्ताह में अपराध, लूट, हत्या जैसी घटनाएं तो शून्य ही हैं।
पुलिस के लिए आराम का मामला
पुलिस का अधिकांश जाप्ता इन दिनों बैंकों के आगे सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए हैं। यहां पर भी अभी तक सब्र का माहौल है। इसके अलावा अन्य वारदातों को लेकर खैरियत होने से पुलिस के लिए आराम है। लोग पांच सौ हजार के नोट को खुल्ले में बड़ी मात्रा में लेकर बैंकों में कतार में लगे हैं लेकिन इन नोटों को लेकर चिंता भी नजर नहीं आ रही है।
कलक्ट्रेट में भी शिकायतें गायब
जिला कलक्टर से मिलने और शिकायत करने को बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा प्रतिदिन रहता है और इसके लिए कतार भी लगती है। लेकिन इन दिनों कलक्ट्रेट में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। जिला कलक्टर व अन्य अधिकारियों से मिलने कम ही लोग आ रहे हैं।
कचहरी में नहीं पहुंच रहे फरीक
जिला कचहरी के विभिन्न न्यायालयों में प्रतिदिन फरीकों की भीड़ रहती है। सोमवार व मंगलवार को तो यह संख्या बहुत अधिक रहती है। लेकिन अब कचहरी परिसर में भी कम ही लोग दिख रहे हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि फरीकों की संख्या लगातार कम हो रही है।
आंकड़े एक नजर
जिला : बाड़मेर
9 से 15 नवम्बर तक
हत्या- 00
लूट- 00
चोरी- 06
अपहरण- 00
2 से 8 नवम्बर तक
हत्या- 01
लूट- 00
चोरी- 08
अपहरण- 00
----
जिला : जैसलमेर
9 से 15 नवम्बर तक
हत्या- 0
लूट- 0
अपहरण- 0
चोरी- 0
2 से 8 नवम्बर तक
हत्या- 0
लूट- 12
अपहरण- 0
चोरी- 1
Published on:
16 Nov 2016, 11:52 AM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.