थार महोत्सव
रंगोली, मेहंदी और मांडणा प्रतियोगिता में दिखी थार की झांकी
रुमाल झपट्टा प्रतियोगिता में मारवाड़ दल रहा विजय
बाड़मेर। आदर्श स्टेडियम में आयोजित थार महोत्सव एवं राजस्थान संस्कृति महोत्सव 2023 के दूसरे दिन रंगोली, मेहंदी और मांडणा प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें महिला शक्ति ने बढ़चढ कर भाग लिया।
इन प्रतियोगिता में 29 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रंगोली प्रतियोगिता में भाविषा जैन, मेहंदी प्रतियोगिता में जयश्री खत्री और मांडणा प्रतियोगिता में अल्पना ने प्रथम स्थान पर रही। रुमाल झपट्टा प्रतियोगिता महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। रुमाल झपट्टा प्रतियोगिता में 22 प्रतिभागी शामिल हुए। जिसमें मारवाड़ दल विजेता रहा।
जायको राजस्थान रो प्रतियोगिता में महिलाओं द्वारा अपने घर से स्वादिष्ट राजस्थानी भोजन बनाकर में भाग लिया। जिसमें जशोदा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित द्वारा स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ओम जोशी द्वारा किया गया।