
मोहर्रम पर निकला ताजिया, अखाड़ेबाजों ने दिखाए करतब
बालोतरा.
शहर, क्षेत्र में शुक्रवार को मुस्लिम समाज की ओर से मोहर्रम पारम्परिक रूप से मनाया गया। इस दिन निकाले गए ताजियोंं में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
शहर में दोपहर बारह बजे ताबूतों का चौक से लाइसेंसदार अब्दुल रहमान व मोयल यासीन छीपा के नेतृत्व में मातमी धुनों के साथ ताजिए का जुलूस रवाना हुआ। इसमें बड़ी संख्या में शामिल हुए युवा मातमी धुन के साथ ढोल, ताशे बजाते हुए चल रहे थे। शेख चिराग अखाड़ा उस्ताद बरकत कुरेशी, मो. अली सोलंकी, गुलाम रसूल चड़वा के नेतृत्व में अखाड़ेबाजे हैरत अंगेज कारनामे दिखा रहे थे। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ जुलूस शाम मौलाना अब्दुल स्कूल पहुंचा, यहां ताजिए को दफनाया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। इस अवसर पर मुस्लिम समाज बालोतरा अध्यक्ष सफी मोहम्मद मोयल, सचिव मेहबूब अली, जलसा कमेटी सदर जाकिर चड़वा,अब्दुल कुरैशी, अनवर निहारिया, बाबू मोयल, रुस्तम घांची, सैय्यद मो. अशफाक, हाजी जमाल तैली, हाजी सैय्यद तैली, हाजी गुलाम रसूल टॉक, मो. सलीम तिलावत, मोहम्मड युवा ग्रुप अध्यक्ष रफीक चड़वा, संरक्षक नासीर चड़वा, सचिल सलीम खिलेरी, सिंकदर तिलावत, इनायत सिंधी छींपा, अनवर अली सिंधी छींपा सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे।
सिवाना. कस्बे के जामा मस्जिद से ताजिये का जुलूस रवाना हुआ। जो दोपहर डेढ़ बजे सदर बाजार चौक पहुंचा, अखाड़ेबाजों ने करतब दिखाए। मोहर्रम लाइसेंसदार इकराम खान पठान, अखाड़ा उस्ताद जलाल खान, अशरफ खान का मुस्लिम समाज की ओर से बक्सुखान पठान, भंवरू खान पठान ने इस्तकबाल किया। महंत निर्मलदास महाराज, महेंद्र टाइगर, मुकनसिंह राजपुरोहित, उत्तम राठौड़ बहुमान किया। दोपहर तीन बजे सदर बाजार चौक, सिपाहियों के मोहल्ले से होते करबला शरीफ पहुंचा। जहां ताजिए को सुपुर्द ए खाक किया गया।
पाटोदी . कस्बे के जामा मस्जिद से जुलूस मुख्य बाजार होते हुए करबला मैदान पहुंचा। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। युवाओं ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। इस अवसर पर पाटोदी नायब तहसीलदार सवाईसिंह कुमावत, मुसिलम समाज अध्यक्ष अलाबक्सखां तेली, शौकीन शाह, हाजी मांगुखा तेली, मानाराम जीनगर आदि मौजूद थे।
समदड़ी . कस्बे में जुलुस दो बजे ताजिया चौक से रवाना हुआ। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। गौर का चौक में युवाओं ने शारीरिक प्रदर्शन व हैरत अंगेज कारनामे दिखाए। जुलुस गौर का चौक, बस स्टैण्ड होते बालोतरा रोड स्थित कर्बला मैदान पहुंचा। यहां ताजिए को सुपुर्द ए खाक किया गया। निसं.
11- समदड़ी में निकला ताजिए के जुलूस में करतब दिखाते अखाड़ेबाज।
Updated on:
23 Sept 2018 06:55 pm
Published on:
23 Sept 2018 06:55 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
