8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुक्रिया राजस्थान पत्रिका…..

तिलवाड़ा पशुमेला आयोजन को लेकर प्रशासन के मनाही के बाद पत्रिका के अभियान और प्रधान संपादक डा. गुलाब कोठारी के अग्रलेख सिरमौर तिलवाड़ा पशुमेला के बाद राज्य सरकार पत्रिका के पाठकों की ताकत के आगे झुकी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 9 Apr 2021, 12:26 AM IST

शुक्रिया राजस्थान पत्रिका.....

शुक्रिया राजस्थान पत्रिका.....


बाड़मेर.
तिलवाड़ा पशुमेला आयोजन को लेकर प्रशासन के मनाही के बाद पत्रिका के अभियान और प्रधान संपादक डा. गुलाब कोठारी के अग्रलेख सिरमौर तिलवाड़ा पशुमेला के बाद राज्य सरकार पत्रिका के पाठकों की ताकत के आगे झुकी और ९ मार्च को पशुमेला आयोजित करने की अनुमति दी।

७ अप्रेल को तिलवाड़ा पशुमेला प्रारंभ हुआ तो गुरुवार को इंटेक चेप्टर और हर्ट बाड़मेर की ओर से तिलवाड़ा पशुमेले में राजस्थान पत्रिका के हस्ताक्षर अभियान के बैनर लगाकर पत्रिका का शुक्रिया अदा किया गया।

यहां पहुंचे मेलार्थियों ने बैनर पर हस्ताक्षकर राजस्थान पत्रिका का आभार जताया। इंटेक चेप्टर के कन्वीनर रावल किशनसिंह जसोल ने कहा कि डा. कोठारी के अग्रलेख और पत्रिका के समाचार अभियान के कारण ही यह मेला पुन: प्रारंभ हुआ है, इसके लिए सदा शुक्रगुजार रहेंगे।

गौरतलब है कि तिलवाड़ा पशुमेले की पहचान पूरे देश में है। यहां के घोड़ों की खरीदारी के लिए अन्य राज्यों से भी लोग आते हैं। बावजूद इसके इस बार मेला स्थगित किया जा रहा था जिसको लेकर पत्रिका ने अभियान चलाया तो मेला लगा।