
The contest begins again, the best decoration of the lamp
पार्षद बोले- प्रतियोगिता फिर हो शुरू, मिट्टी के दीपक की श्रेष्ठ सजावट
बाड़मेर . दिवाली पर चायनीज लाइटों की रोशनी की बजाय मिट्टी के दीप जलाने की स्कूलों में बच्चों के शपथ लेने के बाद अब पार्षद भी इस पहल में आगे आए हैं।
पार्षदों का कहना है कि पूर्व में दीपावली पर बाजार में होने वाली सजावट प्रतियोगिता फिर से शुरू होनी चाहिए। साथ ही इस प्रतियोगिता में लाइटों की बजाय मिट्टी के दीपक सजाने वालों व्यापारियों को पुरस्कृत करना चाहिए।
नगर परिषद की ओर से दीपावली पर बाजार में प्रतिष्ठानों पर लाइटों से श्रेष्ठ सजावट करने वाले व्यापारियों को पुरस्कृत किया जाता था। पिछले दो साल से नगर परिषद की ओर से ऐसे आयोजन नहीं करवाए जा रहे हैं। पार्षदों का कहना है कि नगर परिषद को सजावट प्रतियोगिता फिर से शुरू करनी चाहिए। वहीं मिट्टी के दीपक से श्रेष्ठ सजावट करने वाले दुकानदारों को प्रोत्साहित करना चाहिए। इससे कुम्हार परिवारों को संबल मिलेगा।
प्रतियोगिता होनी चाहिए
&नगर परिषद मिट्टी के दीपकों को लेकर प्रतियोगिता करवाए। चायनीज लाइटों की बजाय मिट्टी के दीप की प्रतियोगिता अच्छी पहल होगी। सुरतानसिंह
&नगर परिषद इस प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित करे तो यह अच्छी पहल होगी। सब मिलकर सहयोग करेंगे।
बादलसिंह दईया
अच्छी पहल होगी
&दिवाली पर मिट्टी के दीप जलाना ही हमारी संस्कृति है। इस दिवाली हमें संकल्प लेना होगा और मिट्टी के दीप जलाने की पहल करनी होगी। अनिल जोशी
&सभापति व आयुक्त से मिलकर इस प्रकार की प्रतियोगिता करवाने की मांग रखी जाएगी। पूर्व में प्रतियोगिता होती थी। अंजना जैन
Published on:
31 Oct 2018 09:05 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
