20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर

काटकर रखी जीरा की फसल बर्बाद, इसबगोल की फसल पूरी तरह नष्ट

गडरारोड में बेमौसम की बरसात: फसलों पर कहर पश्चिमी विक्षोभ के असर से सीमावर्ती गडरारोड क्षेत्र में बुधवार शाम को घने बादलों और तेज बिजली के साथ बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कटाई हो चुकी जीरा फसल और खड़ी इसबगोल बर्बाद हो गई।जीरा व इसबगोल पर भारी नुकसान किसान प्रेमसिंह […]

Google source verification

गडरारोड में बेमौसम की बरसात: फसलों पर कहर

पश्चिमी विक्षोभ के असर से सीमावर्ती गडरारोड क्षेत्र में बुधवार शाम को घने बादलों और तेज बिजली के साथ बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कटाई हो चुकी जीरा फसल और खड़ी इसबगोल बर्बाद हो गई।जीरा व इसबगोल पर भारी नुकसान किसान प्रेमसिंह सोढ़ा जैसिंधर ने बताया कि कई खेतों में काटकर रखी गई जीरे की फसल पूरी तरह भीग गई, जिससे उसका गुणवत्ता नष्ट हो गई और वह काली हो गई।

भारतीय किसान संघ के गोविंद राम चौहान ने बताया कि इसबगोल की फसल तो पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। “जीरा तो बिक्री लायक बचा ही नहीं। इसबगोल का पूरा खेत खराब। यह बेमौसम बारिश ने कमर तोड़ दी।”किसान नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। राहत के लिए प्रशासन से ज्ञापन सौंपकर गुहार लगाई है। इस अवसर आसपास के सैकड़ों किसानों ने तहसीलदार महेन्द्र खत्री को ज्ञापन सौंपकर सरकार से मुआवजा दिलाने की मांग रखी है।

मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बारिश की चेतावनी दी है।