
पहली बार बॉर्डर पर जाने वाले इन सैनिकों का जनता ने किया यों सम्मान
बालोतरा. भारत माता की रक्षार्थ सेना में भर्ती बाड़मेर-जैसलमेर के युवाओं को जनता ने एेसा स्वागत किया कि हर कोई अभिभूत हो गया। अवसर था नव चयनित सैनिकों के सम्मान का। जिले के आठ सैनिक जो सेना में भर्ती होने के बाद पहली बार देश सेवा को जा रहे थे, उनका लोगों ने बहुमान किया तो वे भी अभिभूत हो गए। देश की सीमाएं हमारी मजबूत सेना के कारण ही सुरक्षित हैं। सैनिक सब कुछ समपज़्ण करके मजबूती के साथ राष्ट्र रक्षा के लिए सदैव तैयार रहता है। भूमि विकास बैंंक सचिव जितेंद्र गोदारा ने मंगलवार को स्थानीय वीर तेजाजी जाट समाज छात्रा वास में जाट नव युवक मंडल के तत्वावधान में नव चयनित सैनिकों की देश सेवाथज़् प्रथम रवानगी पर आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।
डॉक्टर एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. सुखदेव सेंवर ने कहा कि एक सैनिक ही विकट परिस्थिति में अपनी तमाम भाव नाओं से ऊपर उठकर देश की रक्षा के लिए अपने कतज़्व्य का सजगता से पालन करता है। इस पर पूरा देश इन पर गवज़् करता है। समिति कोषाध्यक्ष हुकमाराम भूंकर, रतनलाल चौधरी, जाट नवयुवक मंडल अध्यक्ष भंवरलाल बेनीवाल ने कहा कि नव चयनित सैनिक अपने कतज़्व्य के प्रति अडिग रहते हुए हिम्मत के साथ देश की सेवा करें। नव चयनित सैनिक अशोक जाट, तेज भानसिंह राजपूत ने विचार व्यक्त किए। कायज़्क्रम में नव चयनित 8 सैनिकों का माल्यापज़्ण कर, स्मृति चिह्न व सैनिक शिविर लगाकर बहुमान किया गया। समारोह में समिति सचिव आदूराम भाम्भू, पाषज़्द बाबूलाल सऊ, युवा उद्यमी देवाराम हुड्डा, सराणा सरपंच रेखाराम जाट, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हेमाराम चौधरी, शिक्षाविद् लाधाराम गोदारा, डॉ. प्रभु आर. चौधरी, भैराराम प्रजापत, छात्रसंघ अध्यक्ष गिरधारीलाल चौधरी, भगतसिंह रक्तदान टीम संयोजक खुमाराम गोदारा, महेंद्र डूडी, देव किशन गोयल, श्रवण सऊ आदि मौजूद थे। जाट नव युवक मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष खींयाराम चौधरी ने आभार ज्ञापित किया।
Published on:
10 Dec 2019 09:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
