
जिले की खेल प्रतिभाएं कर रहीं प्रदेश का नाम रोशन - शर्मा
बाड़मेर. जिले की खेल प्रतिभाएं अपने खेल के दमखम और खेल भावना से जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सफलता का लोहा मनवा रही है। खेलों मेंएकाग्र चित्त होकर खेलना सफलता का कारण है। खेल के माध्यम से वर्तमान में कई रोजगार के साधन भी उत्पन्न हुए हैं। ओलंपिक में भारत का जिस तरह से सम्मान बढ़ा है वैसे ही सम्मान ग्रामीण ओलंपिक के माध्यम से भी बढऩा चाहिए।
वर्तमान समय में बैडमिंटन और टेबल टेनिस सबसे पसंदीदा खेलों में से एक है। यह उक्त उद्गार जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राजन शर्मा ने स्थानीय सारथी पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय बैडमिंटन और टेबल टेनिस खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में व्यक्त किए ।
रघुवीरसिंह तामलोर ने कहा कि अब बाड़़मेर जिला खेल प्रतिभाओ के रूप में एक विशेष पहचान हासिल कर रहा है जो कि काबिले तारीफ है । अति. जिला शिक्षा अधिकारी जेतमाल सिंह ने खिलाडिय़ों का हौसला अफजाई की। आयोजन सचिव सारथी पब्लिक स्कूल के निदेशक गणपत परिहार ने बताया कि समाजसेवी श्याम लाल माली,गजेंद्र माली और नारायणसिंह इन्द्रोई बतौर अतिथि उपस्थित थे। बैडमिंटन में 57 टीमें, टेबल टेनिस में 29 टीमें भाग ले रही हैं।
प्रथम दिन रोमांचक रहे मुकाबले- स्थानीय आदर्श स्टेडियम के इंडोर स्टेडियम में खेले गए बैडमिंटन मुकाबलों का नगर परिषद चैयरमैन दिलीप परमार, रघुवीरसिंह तामलोर और गणपत परिहार की उपस्थित में शुभारम्भ हुआ। बैडमिंटन में छात्रा वर्ग में सेंट पब्लिक स्कूल बाड़मेर की महक भाटी ने खिताब जीता , उपविजेता प्रांजल रही । टीम स्पर्धा में सेंट पॉल बाड़मेर ने खिताब अपने नाम किया, डीपीएस बालोतरा द्वितीय रही । 19 वर्षीय दलीय स्पर्धा में प्रथम स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल चौहटन,द्वितीय राजकीय उच्च माध्यमिक भीमडा रही ।
Published on:
27 Oct 2021 10:36 pm
