
Theft accused arrested, cash and goods seized
समदड़ी. गांव भलरों का बाड़ा शुक्रवार रात एक किराणा की दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई नकदी सहित सामान बरामद किया है।
हेड कांस्टेबल दीनाराम ने बताया कि भलरों का बाड़ा निवासी चेलाराम चौधरी के किराणा दुकान की पिछले वाली जाली, दरवाजे के ताले तोड़ चोर अंदर घुसे। 2 लाख 42 हजार रुपए नकद, सोने की चेन अंगूठी सहित किराणा व अन्य खाद्य समान चुराकर ले गए।
दर्ज मामले पर पुलिस ने जांच कर भलरों का बाड़ा निवासी बुधाराम पुत्र जसराज माली को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस पर उसने चोरी करना कबूल किया ।
चोर की निशानदेही पर पुलिस ने एक लाख 72 हजार नकदी, सोने की चेन, अंगूठी सहित अन्य सामग्री को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया।
ये भी पढ़े...
पालघर घटना के आरोपियों को कड़ी सजा दें
बालोतरा. दशनाम गोस्वामी समाज बालोतरा अध्यक्ष किशोर पुरी गोस्वामी, सचिव भीम भारती गोस्वामी , गोस्वामी त्वरित सेवा दल अध्यक्ष क्षेत्रपाल गिरी गोस्वामी ने केन्द्रीय गृह मंत्री, महाराष्ट्र मु यमंत्री को पत्र भेजकर पालघर घटना की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
कहा कि भीड़ ने निर्दोष संतों की बेरहमी से हत्या की है। इससे पूरे गोस्वामी समाज में रोष है। घटना की जांच करवाकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देवें।
Updated on:
24 Apr 2020, 2:09 AM IST
Published on:
24 Apr 2020, 2:09 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.