8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किराणा की दुकान में चोरी, लाखों का सामान पार

अज्ञात चोरों ने एक किराणे की दुकान के ताले तोड़ किराणा सामान चोरी कर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 26 Jul 2021, 1:09 AM IST

किराणा की दुकान में चोरी, लाखों का सामान पार

किराणा की दुकान में चोरी, लाखों का सामान पार


गिड़ा पत्रिका . क्षेत्र के रतेऊ में रात्रि के समय अज्ञात चोरों ने एक किराणे की दुकान के ताले तोड़ किराणा सामान चोरी कर लिया।
पुलिस ने बताया कि दुकान मालिक आसुराम भाम्भू ने मामला दर्ज करवाई कि रतेऊ स्थित सरकारी विद्यालय के सामने आस्था किराणा स्टोर के नाम से उसकी दुकान में किराणे का सामान भर रखा था। रविवार सुबह जब दुकान का शटर खोलकर देखा तो उसकी दुकान के अंदर सामान गायब दिखा और पीछे का दरवाजा टूटा हुआ मिला।

चोरों ने दुकान के पिछले दरवाजे के ताले तोडक़र दुकान में रखा घी तेल, चाय, शकर, सहित ड्राई फ्रूट व ब्लैक बुल के कार्टून के साथ दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्ड copy उठाकर ले गए ताकि उनकी कारगुजारी का कोई सबूत पुलिस को नहीं मिल सके।
चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस सुस्त
ग्रामीणों सहित दुकानदारों का कहना है कि पुलिस की उदासीनता के चलते किसी भी चोरी का पर्दाफाश नहीं हो पाया है। जिससे चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। आज से करीब दो साल पहले पास इस दुकान के पास ही सुनार की दुकान से करीबन 17 लाख के गहने चोरी हो गए थे, जिसका आज दिन तक कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस अधिकारी पहुंचे मौके पर
रतेऊ में लगातार हो रही चोरियों को लेकर कोई खुलासा नहीं होने से ग्रामीण भडक़ गए और रास्ता बंद कर दिया। टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन करने लगे, मामला बढ़ता देख बायतु वृताधिकारी जगुराम पूनिया मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के साथ वार्तालाप कर समझाइस की गई। वहीं पुलिस को जांच करने का मौका देने की बात कहने के बाद ग्रामीणों ने रास्ता खोला।