
Barmer news
बाड़मेर.
ग्रामीण थाना क्षेत्र के बिशाला गांव के बाजार में शनिवार देररात अज्ञात चोरों ने पांच दुकानों के ताले तोड़कर नकदी, सामान व निगरानी के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़कर फरार हो गए। रविवार सुबह चोरी की वारदात की सूचना व्यापारियों में आग की तरह फैल गई, उसके बाद व्यापारी बिशाला चौकी के सामने एकत्रित हुए और पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई।
जानकारी के अनुसार बिशाला कस्बें में पांच दुकानों के ताले टूटकर नकदी, सामान पार कर लिया। कस्बें की महादेव इंटरप्राईजेज दुकान पर तीन हजार नकदी, कैमरे व लाईट में तोडफ़ोड़ की वारदात। अर्बुदा किराणा स्टोर दुकान में 25 हजार 500 रुपए नकद, शटर व सामान में तोडफ़ोड़। माजीसा इलेक्ट्रोनिक दुकान में 11 हजार नकद व तोडफ़ोड़। साई इलेक्ट्रोनिक में 20 हजार नकद, कैमरे, रिपेरिंग मोबाईल का बैंग व सूर्या मिष्ठान भण्डार में 50 हजार नकद व अन्य सामान चोरी की वारदात को अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
व्यापारियों ने दिया धरना, सीसीटीवी में कैद
बिशाला पुलिस चौकी के पास व बस स्टेण्ड पर एक साथ पांच दुकानों पर चोरी की वारदात होने पर व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त कर बिशाला पुलिस चौकी आगे धरना दिया। साथ ही बताया कि अज्ञात चोरों की वारदात सीसीटीवी में कैद है, पुलिस तत्काल आरोपियों की जांच कर मामले का पर्दाफाश करें। व्यापारियों ने रात्रि गश्त प्रभावी करने की मांग की गई। ग्रामीण थाना के उप निरीक्षक पुखाराम ने व्यापारियों से समझाईस कर कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। उसके बाद व्यापारियों ने धरना उठाया।
Published on:
12 Dec 2021, 8:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.