5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

​गांवों में अ से अनार नहीं, ए फॉर एपल से होगी पढ़ाई शुरू

- 716 सरकारी स्कूलों में पढ़ेंगे अंग्रेजी मीडियम से विद्यार्थी

2 min read
Google source verification
br3108c19.jpg

दिलीप दवे
बाड़मेर. शहरी स्कूलों की तर्ज पर अब गांव के महात्मागांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में भी छोटे बच्चे प्री प्राइमरी में पढ़ सकेंगे। राज्य सरकार ने इसी सत्र से शुरू हुए 716 विद्यालयों में अब प्री प्राइमरी की कक्षाओं का संचालन करने की स्वीकृति दी है जिसका नाम पूर्व प्राथमिक बाल वाटिकाएं दिया गया है। इसको लेकर राज्य सरकार ने वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। पूर्व में जिला मुख्यालयों पर संचालित स्कूलों में पहले से ही प्री प्राइमरी कक्षाएं संचालित हो रही है जबकि इसी सत्र में बने विद्यालयों में इसी सत्र से इनका संचालन किया जाएगा। इसमें से अ धिकांश स्कूल गांव व कस्बों के हैं।

यह भी पढ़ें: ैसे खेल पाएंगे ओल म्पिक जब बजट ही नहीं |


राज्य में 2019 से महात्मागांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालयों की स्थापना की। योजना के तहत प्रथम चरण में प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर उक्त स्कूल खोले गए, जिसमें प्रदेश में 33 स्कूल आरम्भ हुए। इन विद्यालयों में बारहवीं तक की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। वहीं, इस सत्र में सरकार ने एक हजार ग्रामीण व एक हजार शहरी विद्यालयों में महात्मागांधी स्कूल का संचालन शुरू किया है। ये विद्यालय हिंदी माध्यम सरकारी विद्यालयों से परिवर्तित हुए हैं। पहले सत्र में यहां पहली से पांचवीं की पढ़ाई चल रही है , अब सरकार ने यहां प्री प्राइमरी कक्षाएं बाल वाटिकाएं आरम्भ करने का निर्णय किया है। इसकी वित्तीय स्वीकृति जारी होने पर इसी सत्र से यहां प्री प्राइमरी कक्षाएं संचालित होंगी।

यह भी पढ़ें: रुकी दूध की धार, अब पाउडर का भी इंतजार |

जिले में 19 विद्यालयों में लगेंगी प्री प्राइमरी कक्षाएं: प्रदेश की ओर से 716 विद्यालयों की सूची जारी की है जिसमें से जिले में 19 विद्यालय शामिल हैं। सूची के अनुसार महात्मागांधी विद्यालय पाटोदी, गिड़ा, बायतु, सेड़वा, धनाऊ, गुड़ामालानी, कल्याणपुर, धोरीमन्ना, पारलू, हाउसिंग बोर्ड बालोतरा, कनाना, असाडा, शिव, रामसर, गडरारोड, सिणधरी, स्टेशन रोड समदड़ी, जीनगरों का वास समदड़ी में बाल वाटिकाएं आरम्भ होंगी। सरकार की ओर से तय मापदंड के अनुसार यहां नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी कक्षाओं का संचालन होगा। प्रत्येक कक्षा के लिए 25-25 सीटें निर्धारित की गई है। आवेदन की तादाद इससे अ धिक होने पर लॉटरी से चयन होगा। सप्ताह में पांच दिन कक्षाएं संचालित होगी जिसमें चार घंटे प्रतिदिन शिक्षण कार्य होगा। शनिवार को नो बैग डे होगा।


बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग