बालोतरा. समय के साथ जो लोग सेवा के कार्य करते हैं। उनका सम्मान करना चाहिए। पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया ने अपने काल में आगामी 25 साल के विकास की दरदर्शी सोच रखते हुए जनहित के कार्य किए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जोधपुर प्रांत प्रचारक योगेंद्र कुमार ने नगर में शनिवार को चंपालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में बाठियां की 90 जन्म जयंती व सप्तम पुण्यतिथि पर आयोजित संस्तुति एवं समर्पण समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में कही। मुख्य अतिथि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि बांठिया ने अपने जीवन में राजनीति से परे हटकर आमजन की सेवा को महत्व दिया। जिन लोगों ने उनके साथ काम किया, वे आज भी उनके सेवा के कार्यों को याद कर रहे हैं। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर राष्ट्र हित में जन सेवा के कार्य करने का सकल्प लें। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष व ट्रस्ट संरक्षक गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि अकाल के समय में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ गांव-गांव जाकर अनाज-चारा वितरित कर जरूरतमंदों की सेवा की। वे सच्चे स्वयंसेवक, कार्यकर्ता थे। समारोह में पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, सभापति सुमित्रा जैन,बाड़मेर भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा, बालोतरा भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु , जोधपुर पूर्व उप महापौर देवेन्द्र कुमार,सीईटीपी अध्यक्ष रूपचंद सालेचा, ओसवाल समाज अध्यक्ष शांतिलाल डागा, भंवरलाल टावरी,शांतिलाल बालड़, सुरंगीलाल सालेचा, लघु उदयोग भारती बालोतरा अध्यक्ष प्रवीण महाजन, मदन चौपड़ा, राजेन्द्र लुकड़,खेतसिंह दहिया, श्यामसिंह मेवानगर, ओमप्रकाश बांठिया, गोविंद मेघवाल, भवानीसिंह टापरा, सरपंच रईशदान चारण मौजूद थे। रक्तदान शिविर हुआ। रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह व पत्र देकर सम्मानित किया गया।
डाक्यूमेंट्री का प्रदर्शन
समारोह में पूर्व विधायक के सेवा कार्यों ,जीवनी पर बनाई डाक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। अतिथियों ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने पर भंवरलाल आर्य, नवल किशोर गोदारा, राजेंद्र लुकड़, देवेंद्र सालेचा, करणसिंह राठौड़, रजत गौड़, खेतसिंह दहिया, मूलाराम गहलोत, सालगराम परिहार को ट्रस्ट की ओर से साफा , माला पहना व प्रशस्ति पत्र देकर विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया। एक वर्ष पहले भांडियावास के पास बस दुखांतिका हादसे में लोगों की जान बचाने वाले साहसी लोगों का सम्मान किया । विभिन्न गोशाला में गोसेवा सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें, ट्राई साइकिल,व्हील चेयर, श्रवण यंत्र पंचायत स्तर वितरित किए जाएंगे। संचालन पूनमचंद सुथार व सुरेश चितारा ने किया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बालोतरा संघचालक डॉ जी आर भील ने आभार ज्ञापित किया।
इनका रहा सान्निध्य
ब्रह्माधाम आसोतरा गादीपति तुलसाराम , सिवाना गादीपति नृत्यगोपालराम,गोविंदरामजी की बगेची समदडी महंत नरसिंगदास ,महंत चेतनगिरी मोकलसर, राघवदास, रणजीत आश्रम महंत अमृतराम का सान्निध्य रहा।