
बाड़मेर। भादरेश-धन्नोड़ा सडक़ मार्ग पर सोमवार दोपहर ऑटो-टैंकर की आमने-सामने की भिडंत में एक मासूम टैंकर के नीचे दब गया। वह करीब एक घंटे तक तड़पता रहा और पिता-दादा की आंखों के सामने उसकी मौत हो गई। एक अन्य घायल बच्चे को जोधपुर रैफर किया गया। उसकी रास्ते में मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार धन्नोड़ा रैबारी भीलों की बस्ती स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अध्यनरत बच्चे पांचवी बोर्ड की परीक्षा देने के बाद गांव भादरेश सेऑटो में लौट रहे थे। अचानक असंतुलित ऑटो व टैंकर की टक्कर हो गई। हादसे में धन्नोड़ा निवासी चेनाराम (12) पुत्र मूलाराम टैंकर के नीचे दब गया।
उसे करीब एक घंटे बाद हाइड्रो की मदद से बाहर निकाल कर राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। हादसे में अन्य गंभीर घायल धन्नोड़ा निवासी सलामू (11) पुत्र भुट्टाखान, शिवपुरा गुडीसर निवासी चमन (11) पुत्र चेलाराम, तिरसिंगड़ी निवासी रतनी(11) पुत्री मोटाराम भली को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से सलामू को जोधपुर रैफर किया गया उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। अन्य का उपचार चल रहा है।
एक घंटे तक तड़पता रहा मासूम
भादरेश राजवेस्ट पावर प्लांट से महज दो किमी दूर सडक़ हादसा हुआ। यहां टैंकर के नीचे दबने से मासूम करीब एक घंटे तक तड़पता रहा। सूचना मिलने पर ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन टैंकर के नीचे दबे मासूम को बाहर निकालने के लिए पर्याप्त साधन नहीं थे। हालांकि दुर्घटना स्थल से महज दो किमी दूर पावर प्लांट में मशीनरी खड़ी थी। लेकिन कई कागजी खानापूर्ति के बाद वहां से हाइड्रो पहुंचा।
पिता-दादा के रो-रोकर बुरे हाल
हादसे की सूचना मिलने पर ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। बच्चों के बदहवास परिजन भागते हुए घटनास्थल पहुंचे। हादसे में टैंकर के नीचे पुत्र को तड़पता देख पिता मूलाराम बेहोश हो गया। परिचितों ने उसे संभालते हुए शांत करवाने का प्रयास किया। बच्चे के दादा भी दुर्घटना स्थल पर पहुंचे तो दोनों पिता-पुत्र फूट-फूट कर रोने लगे।
Published on:
09 Apr 2018 07:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
