23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बताइए साहब: ऐसी क्या रही मजबूरी, जो कार्रवाई से बना ली आपने दूरी

- 1358 की जान गई, 2252 हुई दुर्घटनाएं फिर भी दौड़ रहे अनफिट वाहन, पचपदरा दु:खांतिका में बिना परमिट था वाहन  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

bhawani singh

•

Updated: 21 Nov 2021, 7:52 PM IST

barmer news

barmer news

भवानीसिंह राठौड़
बाड़मेर. जिले का परिवहन महकमा बेखौफ दौड़ रहे अनफिट और नियमों को ताक में रहने वाले वाहनों के आगे बेबस है। पचपदरा दु:खांतिका के बाद भी वाहनों पर लगाम लगाने की कोशिश नाकाम साबित हो रही है। शिव के राजबेरा में हुई दुर्घटना में भी विपरीत परमिट बस चलाने का खुलासा हुआ है। विभाग दावा भले ही बार-बार सख्त कार्रवाई का कर हा है लेकिन स्थितियां ठीक इसके विपरीत है।
बाड़मेर से जुड़े मुख्य सात सवारी बस के रूट है। जिस पर सैकड़ों बस दौड़ रही है, लेकिन इन बसों के पास कहने को रूट है, लेकिन यह बस संचालक विपरित रूट पर सवारियां भरकर बसें दौड़ा रहा है, लेकिन महकमा इतना कहकर इतिश्री कर रहा है कि विभाग के पास स्टाफ की कमी है, इसलिए कार्रवाई कर नहीं पा रहे है। जबकि परिवहन विभाग में आठ निरीक्षक-उप निरीक्षक लगे हुए हैं। विभाग को बस में आपातकालीन दरवाजा, खिड़की सहित सुरक्षा के तमाम इंतजामों पर जांच पड़ताल करने की जरूरत है।
यह मिल रही है गफलत
- वाहनों का फिटनेस नहीं है
- जहां का परमिट है वहां से विपरित दौड़ रहे है
- क्षमता से अधिक सवारियां भरी जा रही है
- बस की छतों पर भी भरी जा रही है सवारियां
- मनमाना किराया वसूलने का भी आरोप
- सुरक्षा के प्रबंधों का नहीं रखा जा रहा है ख्याल
कण्डम वाहन दौड़ रहे है
जिले में ऐसे कई मार्ग है जहां पर अब कण्डम वाहनों को चलाया जा रहा है। इन वाहनों की फिटनेस होते ही इनको चलाने की इजाजत नहीं दी जा सकती है, ऐसे में न तो ये वाहन का फिटनेस करवा रहे और न ही विभाग इन पर कार्यवाही कर रहा है।
सैकड़ों को सुला दिया मौत की नींद
बाड़मेर जिले में सड़क हादसों में पिछले पांच साल में 1358 लोगों ने जान गंवाई है। इसमें चालक की लापरवाही के साथ-साथ अनफिट वाहन भी शामिल है। दुर्घटना का बड़ा हादसा होने के बाद महकमा सक्रिय होता है और फिर मामला शांत होने के बाद सभी जिम्मेदार मौन हो जाते है।
---
केस.1
गत 10 नवबंर में पचपदरा क्षेत्र के भांडियावास में बस-ट्रेलर के बीच हादसा हुआ। हादसें में 12 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। इसी बस का परमिट खत्म था। उसके बाद महकमें ने जांच के आदेश दिए, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
केस.2
शिव क्षेत्र के राजबेरा क्षेत्र में शुक्रवार को अनियंत्रित बस होकर पलट गई। हादसें में एक जने की मौत हो गई। जबकि चार जने गंभीर घायल हो गए। यह बस फलसुण्ड से शिव होते हुए बाड़मेर आ रही थी। जबकि बस का इस रूट पर कोई परमिट नहीं है। बस का परमिट बाड़मेर-भैंसड़ा के बीच है।
---
बिना परमिट व अनफिट वाहनों को लेकर महकमा सख्ती बरत रहा है। दो दिन में 58 वाहनों के चालान बनाए है। अनफिट वाहनों को फिटनेस जारी करवाने की बात पर जांच करवा रहे है। बिना परमिट व विपरित परमिट के वाहन सीज करने की कार्रवाई करेंगे। स्टाफ की कमी है, इसलिए परेशानी हो रही है।- संजीव चौधरी, जिला परिवहन अधिकारी, बाड़मेर