5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश के खिलाफ अवांछित गतिविधि तो देंगे मुंह तोड़ जवाब- कैलाश चौधरी

- केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री ने किया सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा, सुनी जनसमस्याएं, ग्रामीणों ने किया स्वागत

2 min read
Google source verification
Union Minister of State for Agriculture visited border area

Union Minister of State for Agriculture visited border area

रामसर. स्थानीय डूंगरपुरी मठ में रविवार को सांसद एवं केंद्रीय कृषि मंत्री कैलाश चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के खिलाफ किसी पड़ौसी मुल्क ने अवांछित गतिविधियां की तो इसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। इससे पहले सांसद का पहली बार रामसर

आगमन पर स्वागत किया गया। उम्मेदाराम सियाग सेतराऊ ने रामसर ब्लॉक के वंचित गांवों को नर्मदा प्रोजेक्ट से जोडऩे की मांग की। रामसर के ग्रामीणों ने रामसर रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं को सुधारने और रेलवे स्टेशन का दर्जा देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। सेतराऊ के भानपुरा गांव में स्वीकृत अंडर ब्रिज का निर्माण शीघ्र करवाने की मांग ग्रामीणों ने की।

इससे पहले चौधरी का इन्द्रोई में 11 किलो की माला पहना स्वागत किया और इन्द्रोई और जायडू की समस्याओं से अवगत करवाया।

गडरारोड. अपने एक दिवसीय दौरे पर सांसद कैलाश चौधरी रविवार को गडरारोड व अन्य गांवों में पहुंचे। उन्होंने अपनी जीत पर जनता का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जनसमस्याएं सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। रविवार को हरसाणी, बालेवा, रेडाणा में आयोजित कार्यक्रमों में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी नेतृत्व क्षमता को लेकर क्रेज के चलते भाजपा सरकार में आई।

लोग भाजपा के साथ अनवरत जुड़ रहे हैं। उन्होंने आमजन को वोट देने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। हरसाणी में भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरसिंह राठौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांसद का माला पहना स्वागत किया। पूरसिंह राठौड़ ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। मंत्री चौधरी ने कहा कि यह क्षेत्र डीएनपी के कारण पिछड़ रहा है, इसके विकास के लिए सशक्त पैरवी की जाएगी। किसानों को केंद्रीय कृषि मंत्रालय की योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल, पूर्व विधायक हरिसिंह सोढ़ा, जालमसिंह रावलोत, जिलामंत्री दशरथ मेघवाल, मंडल अध्यक्ष उत्तमाराम खुडानी, छोटूसिंह रामसर, स्वरूपसिंह खारा, खुमानसिंह सोढ़ा, बलवन्तसिंह झणकली, उदाराम मेघवाल, देवीसिंह जुडिय़ा, धनसिंह मौसेरी, कंवराजसिंह गोरडिय़ा, सुखपाल चारण, समंदरसिंह फोगेरा, कूंपसिंह ताणु उनके साथ रहे।

शिव. केंद्रीय राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने रविवार को शिव विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर आमजन की समस्या सुनी। उन्होंने चुनाव में साथ देने पर आभार जताया।

भाजपा मंडल महामंत्री पदमसिंह कोटडिय़ा ने बताया कि रविवार को सांसद ने उपखंड मुख्यालय के कोटड़ा फांटे के पास आमजन की समस्याएं सुनी। इस मौके पर ग्रामीणों ने सांसद का स्वागत किया। गूंगा, बालासर, तिबिनियार में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश सुरक्षित हाथों में है। मोदी ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए जम्मू-कश्मीर राज्य का विशेष दर्जे को समाप्त करते हुए वहां पर विकास कार्यों के लिए योजना बनाई है, जिससे वहां आतंकवाद खत्म होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष मेजर पर्वतङ्क्षसह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरधरसिंह कोटड़ा,कानसिंह राजपुरोहित, शिव मंडल अध्यक्ष देवीसिंह बलाई, बालाराम चौधरी, मदन सैन साथ रहे।