28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निकाय चुनाव : भाजपा-कांग्रेस के 11 दिग्गज हारे, शहर की सरकार में 19 महिलाएं का प्रतिनिधित्व

-11 पार्षद नहीं बचा पाए अपनी सीट, दो पूर्व पार्षद भी हारे, कांग्रेस से 10, भाजपा से 9 महिलाएं जीती  

2 min read
Google source verification
Barmer election news

Barmer election news

बाड़मेर. निकाय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज पार्षदों की हार हुई है। वर्तमान व पूर्व पार्षद मिलाकर कुल 11 की शिकस्त हुई है। नए चेहरे लोगों को पसंद आए हैं। वहीं शहर की सरकार में अब 19 महिलाएं प्रतिनिधित्व करेंगी। निकाय चुनाव में कांग्रेस के वर्तमान पार्षद किशोर शर्मा, नरेशदेव सारण, बलवीर माली, शारदा परमार की हार हुई। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता रतनलाल बोहरा, जगदीश खत्री, बादलसिंह दहिया, रेणु दर्जी की हार हुई। कांग्रेस से बागी हुए किशनलाल बडारिया की शिकस्त हुई। इसी तरह पूर्व पार्षद रमेश आचार्य, मोहनलाल कुर्डिया भी जीत दर्ज नहीं कर पाए।

निकाय चुनाव में महिलाओं के लिए 18 सीट आरक्षित थी। इसके अलावा एक अन्य सीट पर कांग्रेस की प्रत्याशी सरोज भाटी ने कब्जा जमाया। कांग्रेस से 10 तो भाजपा की 9 महिला जनप्रतिनिधि शहर की सरकार में भागीदारी निभाएगी।

---


पांच वार्ड में भाजपा पिछड़ी, निर्दलीय ने दी टक्कर

निकाय चुनाव में वार्ड 5 में भाजपा प्रत्याशी पिछड़ कर तीसरे स्थान पर रही। यहां वार्ड संख्या 6,15,29,45,55 में निर्दलीय प्रत्याशियों व कांग्रेस के बीच टक्कर रही। वार्ड संख्या 45 में निर्दलीय व कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला रहा। 3 वोट से कांग्रेस विजेता रही। वहीं वार्ड संख्या 03 में कांग्रेस प्रत्याशी ने महज 01 वोट से जीत दर्ज करवाई।
---

वार्ड 1 में सुरतानसिंह की रेकार्ड जीत

वार्ड संख्या 01 के कांग्रेस प्रत्याशी सुरतानसिंह की जीत सबसे बड़ी रही। उन्होंने 842 मतों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की। जबकि वार्ड संख्या 55 के भाजपा प्रत्याशी मोहनदान को महज 58 मत मिले।
---

कांग्रेस की बढ़ती सीटें
कांग्रेस की जीत और बोर्ड बनाने की हैट्रिक साल 2009 में शुरू हुई। इस साल कांग्रेस ने 22 सीटें जीती। वहीं 2014 में जीत का आंकड़ा 22 से घटकर 19 पर आ गया। फिर भी कांग्रस ने बोर्ड बनाया। भाजपा की 16 सीटें थी। अब तीसरी बार कांग्रेस को पूर्ण बहुत से अधिक सीटों पर जीत मिली है। 2019 के चुनाव में कांग्रेस 33 सीटों पर जीती है। वहीं भाजपा 18 पर ही जीत दर्ज कर पाई।

तीन चुनाव: 5 से ज्यादा नहीं बढ़े निर्दलीय
बाड़मेर में निर्दलीय जीत का आंकड़ा 2009 से अब के चुनाव में पांच के अंक से आगे नहीं बढ़ा है। साल 2009 में तीन निर्दलीय ही जीते थे। वहीं 2014 में 5 ने जीत दर्ज की। लेकिन इस बार 2019 में एक सीट के नुकसान के साथ 4 वार्ड में ही जीत पाए।

Story Loader