8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सनावड़ा एवं हाथीतला में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित

निशुल्क पशु चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 25 Jul 2021, 12:10 AM IST

सनावड़ा एवं हाथीतला में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित

सनावड़ा एवं हाथीतला में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित

बाड़मेर. श्योर की ओर से लूसिड एवं लॉरीयल फाउंडेशन के सौजन्य से संचालित सतत ग्वार परियोजना के तहत अटल सेवा केन्द्र हाथीतला एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सनावड़ा में एक दिवसीय निशुल्क पशु चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम समन्वयक लक्ष्मी खत्री ने बताया कि शिविर में ६५ पशुपालकों के २० गाय १00 भेड़ ८00 बकरी, ३00 अन्य पशुओं की जांच कर ३00 पशुओं का उपचार एवं टीकाकरण किया व १९ पशुओं को कर्मीनाशक दवाई पिलाई गई।

पशु चिकित्सा एवं परामर्श शिविर में पशु चिकित्सक डॉ. हरखू चौधरी, पशुधन सहायक तारासिंह मीणा, संस्था के कार्यकर्ता मोहनलाल, लूणाराम ने संदर्भ सेवाएं दी। शिविर में कोरोना को लेकर जन जागरूकता पेंपलेट एवं मास्क का वितरण किया गया

शिविर में कोविड-19 बचाव एवं रोकथाम के साथ नियमित रूप से मास्क पहनने साबुन से दिन में 10-12 बार साफ हाथ धोने एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने एवं कोविड-19 वैक्सीन लगाने हेतु समझाइश की गई