Weather Alert: बाड़मेर @ पत्रिका. थार में मई महीने के दूसरे सप्ताह में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। गर्म हवा के थपड़ों से बचने के लिए लोग जतन करने लगे हैं। बाड़मेर में सीजन में गुरुवार सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री रेकार्ड किया गया। बाड़मेर में मौसम के तेवर दिनों दिन गर्म हो रहे हैं। एक दिन पहले पारा 43.9 डिग्री दर्ज हुआ था, जो बढ़कर 44 डिग्री को पार कर गया। दोपहर बाद शहर की सड़कें सूनी दिखी। थार में सूर्योदय के साथ ही गर्मी का सितम शुरू हो रहा है। देर रात में राहत नसीब हो रही है।