
हवा के चलते पूरे दिन धूल-मिट्टी का माहौल
मौसम ने अब करवट ले ली है। तेज हवा का दौर रविवार को शुरू हो गया। दिन का तापमान 32-33 डिग्री के आसपास चल रहा है। वहीं रात में भी अब सर्दी का असर नहीं रहा है। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री रेकार्ड किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार से दो दिनों तक यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
बाड़मेर में मौसम के मिजाज सुबह से बदल नजर आए। सतह से चलने वाली तेज हवा के चलते पूरे दिन धूल-मिट्टी का माहौल रहा। इसके कारण दुपहिया वाहन चालक परेशान रहे। दिन में चली हवा के कारण अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री से कुछ अधिक की गिरावट दर्ज की गई।
आज और कल बादल-बारिश
मौसम विभाग ने सोमवार से दो दिनों तक यलो अलर्ट जारी किया है। इसके चलते बारिश हो सकती है। बादलों की आवाजाही और बरसात के चलते तापमान में एक बार फिर गिरावट की संभावना जताई गई है। चेतावनी का असर रविवार शाम को ही दिखना शुरू हो गया, आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही शुरू हो गई।
सर्दी का असर रात में भी नहीं
मौसम अब बदल गया है। सर्दी का असर रात में भी नहीं रहा। वहीं दिन में रविवार को कई जगह पंखे भी चलते दिखे। विभाग ने 21 फरवरी से तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। बाड़मेर में दिन का तापमान तेजी से ऊपर चढ़ रहा है।
Published on:
18 Feb 2024 10:41 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
