जन आक्रोश यात्रा का जगह-जगह स्वागत
सरकार के जंगलराज, कुशासन व भ्रष्टाचार के विरुद्ध भाजपा की जन आक्रोश यात्रा
बाड़मेर। शहर के सिणधरी सर्किल स्थित शहीद स्मारक से सरकार के जंगलराज, कुशासन व भ्रष्टाचार के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा वार जन आक्रोश यात्रा के रथ को तिलक लगाकर जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रियंका चौधरी ने रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ रवानगी से पूर्व प्रियंका चौधरी, आदूराम मेघवाल व स्वरुप सिंह राठौड ने संबोधित किया। भाजपा के जन आक्रोश रथ का आमजन ने जगह-जगह फूल बरसाए तथा भाजपा नेताओं को साफे, शॉल व मालाएं पहनाकर स्वागत किया। महिलाएं ने रथ का तिलक लगाकर स्वागत किया। आमजन में भाजपा के प्रति भारी उत्साह है। हर गली में मोदी व भाजपा के जिंदाबाद के नारे लगे। जन आक्रोश रथ यात्रा शहीद स्मारक से बीएनसी चौराहा, नेशनल हाईवे, हरलाल छात्रावास, भुरटिया मार्ग, पानी की टंकी से बलदेव नगर पहुंची यहां पर रुपाराम सारण की ओर से स्वगात किया गया तथा आम सभा की गई। इसके बाद जाटा छात्रावास पर नुक्कड़ सभा, महाराणी पैलेस सिणधरी रोड, पुलिस थाना रीको के आगे, जालुजी का मकान, संचियामाता स्टोन, बाबा रामदेव गली, कागा कुंज, गणेश विद्यामन्दिर रोड, सेंट पोल स्कूल रोड पर स्वागत, एनएच68 रोड, जाट कॉलोनी, भार्गव कॉलोनी में चौपाल,शिव नगर में आमसभा, जोगियों की दड़ी पर स्वागत, महाबार रोड, अम्बेडकर सर्किल पर अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर चौपाल कर यात्रा का समापन किया गया।
विधानसभा संयोजक पृथ्वी चण्डक, सह संयोजक रमेशसिंह इन्दा, नगर अध्यक्ष सुरेश मोदी व दिवस प्रमुख रूपाराम सारण
पूर्व जिला महामंत्री कैलाश कोटडिया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रणवीरसिंह भादू, रमेश शर्मा, अनिता चौहान, प्रकाश सर्राफ, धनराज सोनी, मिरचुमल सिंधी, चम्पतसिंह भवरिया, दाऊलाल प्रजापत, डालूराम भूकर, सवाईसिंह, भोपाराम चौधरी, गंगाविशन सहित सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। आमजन में कांग्रेस सरकार के विरोध में भारी गुस्सा है।