5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ई-पास आवेदन रुकने से, मुश्किल हुआ दुकानें खोलना

सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Moola Ram Choudhary

•

Updated: 26 Apr 2020, 12:08 AM IST

बड़मेर. देशभर में चल रहे लाॅकडाउन के तहत दुकानों पर ताले लटक रहे है। इसके बाद केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से जिन जिलों में कोरोना का संक्रमण नहीं है वहां माॅडीफाइ लाॅकडाउन के तहत कई दुकानों में छूट प्रदान की गई।

ऐसे में सरकार ने कई दुकानों को छूट प्रदान की। इसके बाद व्यापारियों ने ईपास के लिए आवेदन तो किए लेकिन आवेदन प्रशासन के पास अटक गए है। ऐसे में व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

निरस्त कर रहा सर्वर

व्यापारियों की ओर से किए गए कई आवेदन को प्रशासन की ओर से निरस्त तो किया जा रहा है। दूसरी तरफ कुछ आवेदनों को छोड़कर अधिकांश आवेदन पेंडिंग दर्शा रहे है। इधर प्रशासन की ओर से साइट नहीं चलने का कारण बताया जा रहा है। जबकि आवेदनों को निरस्त करने पर सर्वर नहीं अटक रहा है।

व्यापारी हो रहे परेशान

व्यापारियों की ओर से आवेदन करने के बाद पास को लेकर इंतजार बढ़ता जा रहा है। पास जारी नहीं होने के कारण व्यापारी दुकान नहीं खोल सकते । ऐसे में व्यापारी बार बार सरकारी कार्यालयों के चक् कर काटने को मजबूर हो गए है।

फिर माॅडीफाइ में कैसी छूट

सरकार की ओर से आवश्यक दुकानों को पास लेकर दुकाने खोलने की छूट प्रदान की गई है। इधर ईपास जारी नहीं होने के कारण व्यापारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

5 दिन पहले आवेदन किया

दुकान खोलने के लिए पांच दिन पहले आवेदन किया अभी तक पेंडिंग बता रहा है। परेशानी झेल रहे है।

यासीन खान दुकानदार

व्यापारी परेशान हो रहे है

सरकार ने कई दुकानों को पास लेने के बाद खोलने की अनुमति दी है पास जारी नहीं होने के कारण व्यापारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

रमेश कुमार व्यापारी