6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर परिवार विकास में सहयोग करेंं

महिला किसान सम्मेलन आयोजित

2 min read
Google source verification
महिला किसान सम्मेलन आयोजित

महिला किसान सम्मेलन आयोजित

-
पाटोदी.परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधारने एवं आजीविका चलाने में महिलाओं की बराकर की भागीदारी है। खेती, पशुपालन का अधिकांश काम महिलाएं करती हैं। समय के साथ स्थिति बदल रही है। महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान व मान्यता के लिए एकजुट हो रही हैं। पाटोदी प्रधान रशीदा बानो ने गुरुवार को कस्बे में आयोजित महिला किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि महिलाएं खेती में उत्पादन बढ़ा व अच्छी आय प्राप्त कर स्वयं तथा परिवार के जीवन स्तर में सुधार ला सकती है। पाटोदी सरपंच संतोषी जीनगर ने कहा कि अब खेती व असंगठित व्यवसायों में इस प्रकार की एकजुटता समय की मांग है। पाटोदी की महिला किसानों का यह प्रयास भविष्य में फलदायी होगा। बेटियों को अच्छी शिक्षा व संस्कार दें। जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल ने कहा कि संगठन का प्रयास बहुत ही अच्छा है। इससे महिलाओं का विश्वास बढ़ेगा, जागृति आएगी। महिला किसान संगठन अध्यक्ष इंदिरा देवी गोलिया ने सम्मेलन के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। कृषि सम्मेलन में क्षेत्र की महिला किसानों ने मूंग, मोठ, कैर, सांगरी, कूमटा, कृषि औजार तथा जैविक खाद आदि प्रदर्शनी व स्टाल लगाकर बिक्री की। महिला एवं बाल विकास विभाग,स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई। काजरी जोधपुर के वैज्ञानिकों ने कूमट से गोंद का उत्पादन बढ़ाने की जानकारी व प्रशिक्षण दिया। स्वप्नि शाह ने कहा कि अब खेती व असंगठित व्यवसायों में इस प्रकार की एकजुटता समय की मांग है। पाटोदी की महिला किसानों का यह प्रयास भविष्य में फलदायी होगा। बेटियों को अच्छी शिक्षा व संस्कार दें। जैविक तरीके अपना कर उपज व आय को बढ़ाया जा सकता है। प्रेमीदेवी ने आभार जताया।उन्होंने कहा कि महिलाएं खेती में उत्पादन बढ़ा व अच्छी आय प्राप्त कर स्वयं तथा परिवार के जीवन स्तर में सुधार ला सकती है। इस अवसर पर तोलाराम चौहान, दिलीपसिंह, खेमाराम जोया, माधूसिंह,लक्ष्मण लोहिया आदि मौजूद थे। संचालन अरविन्द अग्रवाल ने व प्रेमीदेवी ने आभार ज्ञापित किया।
15- पाटोदी. कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।