
Barmer News
Rajasthan Big News: राजस्थान में एक बार फिर से एक शर्मनाक वीडियो वायरल हुआ है। गांव की तीन - चार महिलाएं और कुछ आदमी मिलकर एक युवती को अर्द्धनग्न कर गांव में घुमा रहे हैं, वह हाथों से चेहरा नहीं छुपा सके इसलिए उसके दोनो हाथ बार-बार नीचे किए जा रहे हैं। नजारा बाड़मेर जिले के एक गांव का शुक्रवार का है, लेकिन इसका वीडियो शनिवार शाम वायरल हुआ है। पुलिस ने तो अपना काम तुरंत कर दिया, पुलिस ने चार महिलाओं समेत छह को अरेस्ट कर लिया है।
लेकिन सवाल ये है कि अब उस लड़की की इज्जत का क्या...... जो पूरे गांव में नीलाम हो गई। सामने आया है कि लड़की का एक आदमी से अफेयर था, वह शादीशुदा था। लेकिन उसने लड़की से ये बात छुपाई। उसके बाद उसकी ही पत्नी ने लड़की का जूलूस निकाल दिया। बाडमेर के बालोतरा कस्बे में समदड़ी क्षेत्र के एक गांव की ये घटना है। लड़की सुसाइड ना कर ले, इसलिए अब पुलिस लगातार उसकी काउंसलिंग करा रही है।
एसपी कुंदन कवरिंया समेत कई अफसरों की टीम ने फिलहाल गांव में ही कैंप कर रखा है। छह आरोपी पकडे जा चुके हैं। जिनमें से कुछ वीडियो वायरल करने वाले भी बताए जा रहे हैं। एसपी ने कहा कि वीडियो को वायरल ना करें नहीं तो उनके खिलाफ एक्शन होगा। वीडियो में महिलाएं उस लड़की को घसीटती दिखाई दे रही हैं। बाल पकड़कर खींचती दिख रही हैं। उसके पिता के बारे मं अपशब्द कह रही है। यह भी जानकारी मिल रही है कि जिस आदमी के साथ लड़का का अफेयर था, वह भी वहीं मौजूद था। अभी कुछ और लोगों को अरेस्ट करने की बात सामने आ रही है।
Published on:
14 Apr 2024 12:58 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
