
Barwani News : महाराष्ट्र के चालीस गांव थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले पिंपरखेड़ में स्थित एक तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई है। चारों आपस में सगे भाई बहन थे। बता दें कि हादसे का शिकार होकर जान गवाने वालों चारों बच्चे मूल रूप से मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के अंतर्गत आने वाले वरला थाना इलाके के ग्राम दुगानी के रहने वाले थे। उनका पिता परिवार को लेकर महाराष्ट्र मजदूरी करने गया है, जहां परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बड़वानी के वरला थाना इलाके के दुगानी के रामजी फलिया में रहने वाले आदिवासी किसान सुभान्या आर्य परिवार के साथ मजदूरी करने जलगांव जिले के पिंपरखेड़ गांव गया था। सुभाष आर्य अपनी पत्नी सीमा और अपने 6 बच्चों को लेकर मजदूरी करने साथ में ले गया था। परिवार में 5 लड़कियां और 1 लड़का था।
बताया जा रहा है कि सुभाष और उसकी पत्नी खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके बच्चे खेत से कुछ ही दूरी पर बने तालाब में नहाने चले गए। सुभाष आर्य बच्चों को तालाब से दूर कर खेत में मजदूरी करने के लिए चला गया था। कुछ देर बाद बच्चे फिर तालाब में नहाने चले गए थे। नहाने के दौरान चारों बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
चारों बच्चों में किसान की तीन लड़कियों के साथ साथ एक लौते लड़के की मौत हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उनके नाम 9 वर्षीय रोशनी, 7 वर्षीय शिवांजलि, 5 वर्षीय आराध्या, 3 वर्षीय आर्यन पिता सुभाष आर्य शामिल हैं। फिलहाल, चालीसगांव ग्रामीण थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। चारों बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
Published on:
21 Aug 2024 09:12 am
बड़ी खबरें
View Allबड़वानी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
