18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शीतलहर से कंपकंपाया शहर, रिमझिम बारिश का चलता रहा दौर

मावठे की बारिश से जहां गेहूं-चना की फसल को फायदा बताया जा रहा है। तुवर और प्याज की फसल को नुकसान बताया जा रहा है...

2 min read
Google source verification
cold wave in barwani

cold wave in barwani

बड़वानी. उत्तरी भारत की शीत लहर का असर मंगलवार को जिलेभर में नजर आया। सुबह से आसमान पर बादलों ने डेरा डाल लिया, और रिमझिम बारिश का दौर दिनभर चलता रहा। बूंदाबांदी के साथ ही शीतलहर भी दिनभर चलती रही। दिनभर लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। जानकारी के अनुसार मावठे की बारिश से जहां गेहूं-चना की फसल को फायदा बताया जा रहा है। वहीं, तुवर और प्याज की फसल को नुकसान बताया जा रहा है।
शीतलहर के बाद शहर में गर्म कपड़ों की भी मांग बढऩे लगी है। अब तक जिले में हल्की ठंड पड़ रही थी।

मंगलवार को मावठे की बारिश के बाद ठंड बढऩे लगी। जिसके चलते शहर में लगी गर्म कपड़ों की दुकान पर भीड़ नजर आने लगी। सीजन में वातावरण में ठंडक घुलते ही गर्म कपड़ों की मांग तेज हो गई है। ठंड से बचने के लिए लोग कारंजा, बस स्टैंड और अंजड़ मार्ग पर लगी अस्थाई तथा शहर के कपड़ों प्रतिष्ठानों से क्वालिटी, पसंद व कीमत अनुसर खरीदी करते नजर आए। ठंडक बढऩे से तिल-गुड़ की सामग्री, गजक व रजाई-गादी का व्यवसाय भी तेज हो गया।

तापमान में आई गिरावट
मावठे की बारिश से तापमान में भी भारी गिरावट आई। जहां दिन का तापमान ४ डिग्री कम हुआ। वहीं, रात के तापमान में भी ३ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।मंगलवार को अधिकतम तापमान २४.४ और रात का तापमान १५.४ डिग्री दर्जकिया गया। सोमवार को अधिकमत तापमान २८.५ डिग्री रहा था।

मौसम का बदला मिजाज, डॉलर चना बोने वाले किसान चिंतित
अंजड़. नगर में मंगलवार को सुबह 9 बजे करीब 30 मिनट तक हल्की बौछार हुई। इससे सड़कें तरबतर हो गई तथा तापमान में गिरावट आ गई। बादल छाने व बारिश से अब चने की फसल को नुकसान होने की चिंता किसानों को सताने लगी है। इधर कृषि विभाग ने फिलहाल चने की फसलों को वर्तमान में ज्यादा नुकसान नहीं होना बताया।

सुबह 9 बजे से बूंदाबांदी वाली बारिश हुई। बारिश थमने के बाद भी बादल छाए रहे। इसके चलते दोपहर बाद तक धूप नहीं निकली। सोमवार को मौसम साफ रहा, लेकिन मंगलवार को सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हुई। यहां मंगलवार के दिन मौसम में नमी छाई रही। रात ठंड से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन के समय भी लोगों को शाल स्वेटर का सहारा लेना पड़ा। नहर व आसपास की जगह मौसम और भी ज्यादा ठंडा हो गया है। यहां पहले दिन के मुकाबले आज का तापमान कम रहा। दिन में भी बादल छाए रहे।

बारिश से साप्ताहिक हाट पर असर
पलसूद . नगर में मंगलवार को दिनभर हवा और पानी से साप्ताहिक हाट कमजोर रहा। इससे सभी व्यापारी परेशान होते नजर आए। निवाली, राजपुर, सिलावद सेंधवा से आए व्यापारियों को निराश होकर लौटना पड़ा। सुबह से ही बूंदाबांदी होने लगी, जो धीरे-धीरे बारिश में परिवर्तित हो गई। ठंड के मौसम में बारिश होने से नगर में भी मौसम उत्तर भारत समान ठंडा होने लगा। देर शाम तक भी बारिश नहीं थमी।

बूंदाबांदी से शुरू हुई सुबह
ओझर . नगर में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला। सुबह से बादल छाए और १० से १ बजे तक ठंडी हवाएं चलीं। हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस दौरान मौसम ओर ठंडा हो गया। दोपहर के समय लोगों को छाते निकालने पड़े। शाम तक सूर्य देवता के दर्शन नहीं हो पाए। इसी तरह निवाली में भी दिनभर बादल छाए। तलवाड़ा बुजुर्ग में दोपहर के बाद बारिश शुरू हुई।