
Deputy director of health department in barwani
बड़वानी. शहर के जिला अस्पताल में वर्तमान की गुणवत्ता व पूर्णता के उद्देश्य से मरीजों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जिला प्रभारी डिप्टी डायरेक्टर डॉ. ओपी तिवारी ने मंगलवार को जिला व महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को देखा। साथ ही सफाई व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं को जांचा।
डिप्टी डायरेक्टर ने बताया स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ऐसे जिला अस्पताल जहां पर मरीजों की संख्या अधिक रहती है। मरीज प्रायवेट अस्पताओं को छोड़ इन जिला अस्पताओं पर भरोसा करते है। बावजूद इसकी सुविधाओं में अभी भी कमी बनी हुई है। जिसे राज्य शासन द्वारा पूरा कराया जा सकता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए बड़वानी के जिला व महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। महिला अस्पताल में बनी ओपीडी, लैबर रूम, प्रायवेट वार्ड व जनरल वार्ड देखा। यहां पर किसी प्रकार की कोई कमी नजर नहीं आई। इसके अलावा प्रसूताओं से भी चर्चा की गई।
प्रसूताओं से समय पर दवाई मिलने, किसी के द्वारा दुव्र्यवहार करने साथ ही अन्य सुविधाओं की जानकारी ली गई। बावजूद इसके कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई। यहां तक बच्चों को मिलने वाली टीकाकरण की खुराक भी समय पर दी जा रही थी। महिला अस्पताल में सुविधाओं को और बेहतर करने का प्रयास करेंगे। इस दौरान सीएमएचओ डॉ.वीपी जैन, सिविल सर्जन अनिता सिंगारे, टीकाकरण अधिकारी डॉ.प्रमोद राय सहित अन्य स्टाफ मौजूद था।
जिला अस्पताल में बढ़ती मरीजों की संख्या में देखते हुए डिप्टी डायरेक्टर ने इस संबंध में चर्चा प्रमुख सचिव व आयुक्त करने की बात कहीं है। उन्होंने बताया अस्पताल के लिए सीआर्म व सीटी स्कैन मशीन का प्रस्ताव बनाया गया है। साथ ही रक्त अव्यव पृथ्थकरण बिल्डिंग भी बनाई जाएगी। इसके लिए स्थान का चयन कर लिया है।
पलायन कर रहे लोगों के लिए चलेगा अभियान
डिप्टी डायरेक्टर पाटी ब्लॉक भी पहुंचे। यहां उन्होंने फलियों में टीकाकरण की जानकारी ली। उन्होंने बताया पहले की तुलना में अब फलियों में भी टीकाकरण की पहुंच बढ़ गई है। लेकिन काम की तलाश में पलायन करने वाले लोग टीकाकरण अभियान में छूट जाते है। इसके लिए एक योजना बनाई गई है। इसके तहत १२ से २४ फरवरी तक एएनएन अपने-अपने उपस्वास्थ्य केंद्र पर उन फलियों में टीकाकरण करेंगी जहां पर पलायन से लौटे हुए लोग आएंगे। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. प्रमोद राय ने बताया जिले में करीब ८४ प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है।
Published on:
17 Jan 2018 10:24 am
बड़ी खबरें
View Allबड़वानी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
