5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोरों ने चली तगड़ी चाल, किराना दुकान से उड़ाया माल

एक साथ पांच दुकानों की दीवारों में किए सुराख, एकमात्र संचालित दुकान में किया हाथ साफ, शेष दुकानें अभी खाली ही है

2 min read
Google source verification
Eyelet in the walls of five shops simultaneously

Eyelet in the walls of five shops simultaneously

बड़वानी. चोरों ने शहर में पुलिस को बड़ी चुनौती दे डाली है। चोरों ने ऐसी तगड़ी चाल चली कि किसी को सूध भी नहीं लगी और एक साथ पांच दुकानों की दीवारों में सुराख कर डाले।हालांकि कॉॅम्प्लेक्स में पांच दुकानों मेें से एक ही चालू हैं। ऐसे में इस दुकान से माल समेट कर ले गए।बदमाशों ने दुकान के पीछे से दीवारों में सुराख किए और अनाज-चावल की बोरियां सहित अन्य किराणा सामान और नकदी चुरा कर ले गए।चोरी का पता मंगलवार को सुबह उस वक्त लगा जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा। घटना शहर के राजघाट रोड स्थित सांई अस्पताल के पीछे भीलखेड़ा बसाहट के मुख्य मार्ग पर बने कॉम्प्लेक्स की दुकानों में हुई है।
पांच दुकानों की दीवारों में सेंधमारी की
पुलिस के मुताबिक बीती सोमवार-मंगलवार रात्रि बदमाशों ने पांच दुकानों की दीवारों में सेंधमारी की। हालांकि कॉम्पलेक्स में एक ही किराना दुकान संचालित है, शेष दुकानें खाली है। किराना दुकान में करीब डेढ़ से दो फीट दीवार तोड़कर अंदर रखी सवा लाख की किराना और अनाज सामग्री ले भागे। दुकानदार ने मंगलवार सुबह जब दुकान खोली तो अंदर रखा अनाज-चावल सहित आलमारी में रखी किराना सामग्री गायब नजर आई। यहां तक की गोली-चॉकलेट के डिब्बे भी खाली पड़े मिले। दुकानदार गौतम पाटीदार ने बताया कि कॉम्पलेक्स में 7 दुकानें है और पीछे खेत है। दुकान के गल्ले से 1500 रुपए नकद सहित 400 रुपए की चिल्लर, 2 कट्टे गेहूं, चावल, शक्कर की 3 बोरियां, तेल, साबुन-सोडा, बिस्किट के पैकेट और बड़े कैरेट बदमाश ले भागे। यहां तक की काउंटर पर रखे 8 -10 गोली-चॉकलेट के डिब्बे भी खाली कर गए। दुकानदार के अनुसार चोरी गई सामग्री का मूल्य सवा लाख रुपए से ज्यादा बताया जा रहा है।
4 से 5 बदमाशों ने की होगी वारदात
किराना दुकान संचालक गौतम ने बताया कि बदमाशों ने उनकी दुकान में पीछे से छेद कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहीं पांच अन्य खाली दुकानों की दीवार में भी छेद कर दिए। लेकिन छेद में से खाली दुकान देखकर अंदर नहीं गए।लेकिन उसकी दुकान मेें सामान देखा तो उसमें बड़ा सुराख करके अंदर घुस गए।खाली दुकानों में किए गए छेदों को चोरों ने चारे से बंद करने की कोशिश भी की। बताया जाता है कि इतनी सामग्री गायब करना एक व्यक्ति के बस की बात नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि कम से कम चार से पांच लोगों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। दुकानदार की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने भी मौका मुआयना किया।