10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच पंचायतों के सरपंचों-सचिवों और वेंडरों सहित 16 लोगों पर एफआइआर, सरकार की सख्त कार्रवाई

FIR- एमपी में सरकारी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। यहां ग्राम पंचायतों के सचिवों पर गबन के मामलों में एफआइआर दर्ज कराई गई है।

2 min read
Google source verification
FIR - patrika

FIR - patrika

FIR- एमपी में सरकारी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। यहां ग्राम पंचायतों के सचिवों पर गबन के मामलों में एफआइआर दर्ज कराई गई है। सरपंचों और वेंडरों पर भी गाज गिरी है। कुल 16 लोगों पर एफआइआर दर्ज की गई है। प्रदेश के बड़वानी जिले में यह कार्रवाई हुई है। यहां की ग्राम पंचायतों में सरपंच-सचिवों द्वारा वेंडरों के साथ मिलीभगत कर निर्माण कार्यों की राशि तो निकाल ली, लेकिन जमीनी हकीकत में ज्यादातर निर्माण कार्य शुरू ही नहीं किया। जो कार्य शुरू हुए वह भी अधूरे हैं। भ्रष्टाचार के इन मामलों पर प्रशासन ने कड़े तेवर दिखाए हैं।

बड़वानी का पाटी विकास खंड इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। पाटी ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायतों पर लगभग डेढ़ करोड़ के गबन हुआ है। इस मामले में तत्कालीन जपं सीइओ व वर्तमान जिला पंचायत परियोजना अधिकारी निलेश नाग ने पाटी पुलिस थाने में एफआरआई दर्ज कराई है। ग्राम पंचायतों के 5 सरपंचों, 5 सचिवों तथा 6 वेंडरों यानि कुल 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

यह भी पढ़े :अवैध कॉलोनियों पर बड़ा फैसला, भूखंडों की रजिस्ट्री होगी शून्य, खरीदनेवालों को वापस मिलेगा पैसा

यह भी पढ़े :केरल में 8 दिन पहले पहुंच गया मानसून, जानिए अब एमपी में कब-कहां से होगी एंट्री

बड़वानी के जिपं सीइओ जावला ने बताया कि संबंधित वित्तीय प्रभार सरपंच-सचिव और वेंडर को मप्र पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 89 के तहत नोटिस देकर 26 मई तक जवाब मांगा था। प्रथम दृष्टया गबन व धोखाधड़ी का मामला प्रतीत होने पर जिपं सीइओ ने संबंधित पांच पंचायतों के सरपंच-सचिव और वेंडरों के खिलाफ एफआइआर का आदेश दिया गया।

इस पर तत्कालीन जपं सीइओ व वर्तमान जिला पंचायत परियोजना अधिकारी निलेश नाग ने पाटी पुलिस थाना पर प्रतिवेदन दिया। इसके आधार पर ग्राम पंचायत लिंबी, कंड्रा, आवंली, वेरवाड़ा और ओसाड़ा के सरपंचों एवं सचिवों के साथ 6 वेंडरों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 227/25 भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2), 318(3), 316(5), 336(2), 336(3), 340(2), 61(2) का केस पंजीबद्ध किया गया है।

इन सरपंचों, सचिवों, वेंडरों के खिलाफ एफआइआर

पाटी थाने में ग्राम पंचायत लिंबी के सरपंच गिना पति भाकरिया नरगांवे, प्रभारी सचिव कैलाश सोलंकी, ग्राम पंचायत वेरवाड़ा के सरपंच सायसिंग खुमसिंग डावर, प्रभारी सचिव टीकाराम खरते, ग्राम पंचायत कंड्रा के सरपंच रतनसिंह गुलसिंग नरगांवे, प्रभारी सचिव मोती बिलबर खरते, ग्राम पंचायत आंवली के सरपंच रुजली पति शोभाराम, प्रभारी सचिव विजय अलाले, ओसाड़ा के सरपंच फुलमा मुकेश अलावे, प्रभारी सचिव सुरेश चेनसिंग सोलंकी सहित वेंडर हुतैब ट्रेडर्स, रवि वानखेड़े, रबिक ट्रेडर्स, रामेश्वर गोले, आदर्श बिल्डिंग मटेरियल एंड सप्लायर, जावेद खान के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है।