11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी अस्पताल में बंद पड़ा सोनोग्राफी सेंटर, परेशान हुईं प्रेग्नेंट महिलाएं

MP News: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिला अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन बंद पड़ गई है। जिसके कारण प्रेग्नेंट महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news

फोटो- पत्रिका

MP News: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिला अस्पताल में लाखों की लागत से आई हुई सोनाग्राफी मशीन बंद पड़ गई हैं। जिसके कारण सोनोग्राफी जांच नहीं हो पा रही है। प्रेग्नेंट महिलाओं को मजबूरी में प्राइवेट सोनोग्राफी सेंटर में जाकर जांच करानी पड़ रही है। जहां महिलाओं को हजार से 1500 रुपए का खर्च आ रहा है।

दरअसल, रेहगून गांव से आई आशा कार्यकर्ता पांच गर्भवती महिलाओं को लेकर सुबह 8 बजे अस्पताल पहुंची। यहां पर उन्हें ओपीडी पर्ची नहीं मिल पाई। अस्पताल स्टाफ के द्वारा कहा गया कि बुधवार को नसबंदी शिविर है। पहले ऑपरेशन वाली महिलाओं की पर्ची बनेगी। जिसके बाद एलटीटी ऑपरेशन के लिए दूसरे ब्लॉकों से महिलाएं आई हुईं थी। जिसके कारण अस्पताल में भीड़ ज्यादा थी।



हर जांच के 500 रुपए


इधर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेखा जमरे ने बताया कि फिलहाल अस्पताल में सोनोग्राफी नहीं हो रही है। शासन के निर्देश पर अधिकृत निजी सोनोग्राफी सेंटरों पर 500 रुपए प्रति जांच की दर से टोकन देकर भेजा जाता है।



प्राइवेट सेंटरों में करानी पड़ रही जांच


प्रेग्नेंट महिला ने बताया कि डॉक्टर ने सोनोग्राफी लिखी, लेकिन अस्पताल में जांच नहीं हो रही थी। जिसके कारण हमें बाहर जाकर प्राइवेट सेंटर में रुपए देकर जांच करानी पड़ी।