
आलू-प्याज सस्ता, जानिये क्या हैं बाजार में सब्जियों के दाम
बड़वानी. पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों के कारण सब्जियों के दामों में भी काफी इजाफा हो गया है, वर्तमान में आलू-प्याज छोड़कर सभी सब्जियों के दाम 40 से 50 का आंकड़ा पार कर चुके हैं, ऐसे में लोगों का बजट लगातार बिगड़ता जा रहा है, क्योंकि व्यक्ति को अब हर चीज में पहले से अधिक पैसा खर्च करना पड़ रहा है। ऐसे में सब्जियों के आग उगलते दामों ने तो लोगों के खाने पर भी ब्रेक लगाने की तैयारी कर ली है, क्योंकि जो लोग पहले झोला भरकर सब्जियां खरीदकर ले जाते थे, वे किलो आधा किलो सब्जियों में काम चलाने लगे हैं।
110 रुपए किलो हुई हरी मिर्च
गैस के मूल्य तो बढ़ ही रहे है। साथ ही सब्जियां भी महंगी हो गई है। सब्जियों के महंगे होने का कारण पिछली बारिश में फसलें नष्ट होना माना जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में फल सब्जियों की आवक बढ़ी है। आवक बढऩे से माना जा रहा था कि इससे दामों में कमी आएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गर्मी आते ही बढ़े फल-सब्जियों के दाम आसमान छू लगे है। रहे हैं। सामान्य सब्जियों के दाम 50 से 60 रुपए किलो हो गए है। जहां कुछ दिनों पूर्व टमाटर 10 रुपए किलो थे, अब 30 से 40 रुपए किलो है। वहीं हरी मिर्च 100-110 रुपए किलो बिक रही हैं।
सब्जी विक्रेता भी परेशान
हालात यह है कि जो सब्जी विक्रेता बेचने के लिए ठेला भर-भर के सब्जियां लाते थे वे भी अब टोकरियों में सब्जियां बेचते नजर आ रहे है। क्योंकि सब्जियां महंगी होने से उपभोक्ता भी आधा किलो और पाव भर से काम चलाने लगे हैं।
सब्जियों के वर्तमान दामों पर एक नजर
बैंगन 40 से 60
लौकी 40 से 50
सैमी 45 से 50
गोभी 40 से 50
ककड़ी 30 से 40
लहसून 80 से 100
अदरक 50 से 60
आलू 20 से 25
प्याज 25 से 30
टमाटर 30 से 35
हरी मिर्च 100 से 120
करेला 60 से 80
बरबटी 40 से 50
पालक 40 से 45
कटहल 70 से 80
भिंडी 100 से 120
नींबू 140 से 160
टमाटर भी हुआ महंगा, आलू-प्याज 25 रुपए किलो
10 रुपए किलो बिकने वाला टमाटर सीधे 30 से 40 रुपए किलो बिक रहा है। हालात ये है कि उपभोक्ताओं का बजट भी बिगड़ रहा है। मजबूरी में कुछ उपभोक्ता आलू और प्याज की अधिक मात्रा ले जाकर हर सब्जियों में उनका उपयोग करके काम चला रहे है। क्योंकि आलू 25 रुपए तो प्याज भी 25 रुपए किलो है। शेष सब्जियां तो 50 रुपए किलो से कम है ही नहीं बढ़ती महंगाई के दौर में दाल, सब्जी व दैनिक दिनचर्या की चीजों के दामों में बढ़ोतरी से आमजन परेशान है। ऐसे में सब्जियां आम आदमी की पहुंच से दूर हो रही है। सब्जी के बढ़े दामों से परेशान ग्रामीण उपभोक्तओं ने अपने घरों के आस-पास खुद की सब्जियां उगाकर खाना शुरू कर दिया है, लेकिन शहरी आमजन मंहगी सब्जी खरीद कर खाने को मजबूर है।
Published on:
26 Mar 2022 04:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबड़वानी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
