
केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग
बूज-मानोता (जयपुर)। जयपुर जिले जमवारामगढ़ थाना इलाके के धूलारावजी गांव के पास चल रही अवैध केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से चार लोग जिंदा जल गए। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए है। दर्दनाक हादसे के बाद गांव में सनसनी फैल गई। आग की लपटे दूर दूर तक दिखने से आसपास के गांव के लोग भी मौके पहुंचे और सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल के साथ बचाव कार्य में जुट गए।
सुहब करीब 9.30 बजे लगी आग...
धूलारावजी गांव पास अवैध केमिकल फैक्ट्री है, जिसमें कुछ लोग परिवार काम करते है और वहीं रहते है। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। केमिकल फैक्ट्री आबादी के बीच होने से लोगों ने घरों से भागकर जान बचाई। करीब दो घंटे तक ड्रम फटने से आसमान में आग के गोले उठे।
पुलिस देरी से पहुंची....
जमवारामगढ़ थाना पुलिस ओर एंबुलेंस को सूचना मिलने के बाद भी दो घंटे देरी से मौके पर पहुंचने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त रहा। केमिकल फैक्ट्री में चीख पुकार मचती रही। आगजनी में चार लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। सूचना पर 11:30 बजे जमवारामगढ़ थानाप्रभारी जोगेंद्र राठौड़, एएसपी मुख्यालय धर्मेंद्र यादव, एसडीएम विश्वामित्र मीणा व पूर्व विधायक जगदीश नारायण मीणा सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। बस्सी और जयपुर से 4 दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया। घटनास्थल से चार लोगों के शव बरामद कर लिए और 3 लोग गंभीर रूप से झुलसे मिले है। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
जेसीबी से दीवार तोड़कर दमकल से डाला पानी...
आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि ऐसे में मौके पर पहुंची जेसीबी की सहायता से दीवार तोड़कर आग पर काबू पाया। ऐसे मे टिनशेड नुमा फैक्ट्री की चारों ओर बनी दीवार तोड़कर आग बुझाई।
ये हुए हादसे का शिकार....
मृतक रमेश उर्फ कालूराम पुत्र हनुमान सैनी (25), गरीमा पुत्री कालू सैनी (3), अंकुश सैनी पुत्र सुरेश (5), दिव्या पुत्री सुरेश की मौत हो गई।
घायल : जीया पुत्री रमेश, पार्वती पत्नी शंकरलाल, सुरेश पुत्र शंकरलाल, विश्वाराम पुत्र शंकर लाल को अस्पताल में भती करवाया है।
Published on:
30 Jan 2022 02:54 pm
बड़ी खबरें
View Allबस्सी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
