
4० गांव, 21 पंचायत, 03 पुलिस चौकी और 01 टेलीफोन, वह भी खराब
शाहपुरा.
यदि आप को आपातकालिन स्थिती में अपने नजदीकी पुलिस थाने पर संपर्क करना है, तो आप वहां के लैंडलाइन व सरकारी मोबाइल फोन करने के चक्कर में वक्त बर्बाद न ही करें तो अच्छा है। क्योंकि आपका प्रयास विफल हो सकता है। बेहतर होगा कि आप सीधे ही आपातकालीन नंबर या फिर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें। शाहपुरा पुलिस थाने में लगा बीएसएनएल का लैंडलाइन फोन अक्सर खराब रहता है। वहीं सरकारी मोबाइल फोन में भी कई दिन से नेटवर्क फेल होने की समस्या आ रही है। यहां थाने के फोन पर घंटी तो जरूर घनघनाती है, पर कॉल अटैंड नहीं हो पाती है। फोन के खराब रहने से आमजन सीधे तौर पर पुलिस से संपर्क नहीं कर पा रहे हंै। जबकि खराब पड़े फोन को लेकर न तो पुलिसकर्मी सचेत है और ना ही बीएसएनएल निगम। शाहपुरा पुलिस थाने के अधीन ४० गांव, ३ पुलिस चौकी और २१ ग्राम पंचायत है। इतने लम्बे चौड़े परिक्षेत्र में घटना होने पर आमजन पुलिस से सीधा संपर्क नहीं कर पा रहे है। इतना ही नहीं शाहपुरा पुलिस थाना प्रदेश के व्यस्ततम राजमार्ग से सटकर है। राजमार्ग पर आए दिन सड़क दुघनाएं होना आम बात है, लेकिन दुर्घटना होने पर लोग तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दे पा रहे है। हालांकि थाने में लैंडलाइन फोन के अलावा आमजन की सुविधा के लिए कांस्टेबल से लेकर थानाधिकारी को सरकारी फोन उपलब्ध करवा रखा है, लेकिन यह नम्बर भी कई बार नेटवर्क की वजह से व्यस्त बताता है। यदि नेटवर्क सही भी आ रहा हो तो उसके हरसमय अटैंड किए जाने की कोई गारंटी नहीं है। (का.सं)
-----------
घंटी बजती है, पर अटैंड नहीं होती
पुलिस का कहना है कि बीएसएनएल की लाइन में खराबी की वजह से फोन में घंटी नहीं बजती है। कभी-कभार घंटी बज भी जाए तो आवाज सुनाई नहीं देती है। लाइन के खराब होने से ऑनलाइन कार्य भी प्रभावित रहता है। बीएसएनएल अधिकारियों को इस बारे में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन फोन ठीक नहीं हो पाया है। पुलिस से संपर्क करने के लिए हर समय सुविधा रहे, इसके लिए पुलिस थाने पर एक बेसिक नंबर की व्यवस्था की गई थी, लेकिन थाने में दूर संचार की सेवा प्रभावित हो रही है।
----------
तत्काल मिले सूचना तो पहुंचे
अक्सर देखा जा रहा है कि सूचना के अभाव में हाइवे पर दुर्घटना होने पर पुलिस देरी से पहुंच पा रही है। आमजन तत्काल थाने के बेसिक फोन पर फोन लगाता है, लेकिन प्रयास विफल रहता है। घटना के बाद इधर, उधर से नम्बर लेकर पुलिसकर्मियों के फोन पर सूचना देते है, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी होती है। फोन खराब होने से चोरी, नकबजनी समेत अन्य वारदातों में भी तत्काल पुलिस को सूचना मिलना मुश्किल है।
-------------
फैक्ट फाइल
थाने के अधीन
शाहपुरा गांव ४० ग्राम पंचायत २१ पुलिस चौकी ०३
---------
१० साल से नहीं चौकी पर फोन
क्षेत्र की पुलिस चौकियों पर भी लैंडलाइन फोन की सुविधा नहीं है। शाहपुरा थाने की त्रिवेणी पुलिस चौकी पर करीब १० साल पहले लैंडलाइन फोन था, लेकिन उसे भी हटा दिया गया है। इधर, अलवर तिराहा और अस्थाई बागावास अहिरान पुलिस चौकी पर आज तक लैंडलाइन फोन नहीं लगा है। ---------
बीएसएनएल अधिकारियों को फोन की लाइन ठीक करने के लिए कहा है। जल्द ही लाइन को ठीक करवाया जाएगा। सीएम जाखड़, थाना प्रभारी शाहपुरा
Published on:
21 Sept 2019 02:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबस्सी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
