12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवसृजित भाबरू पुलिस थाने में शामिल होंगे 55 गांव

शाहपुरा के 47 गांव और विराटनगर पुलिस थाने के 8 गांवों को हटाकर नवसृजित भाबरू थाने में जोड़ा

2 min read
Google source verification
नवसृजित भाबरू पुलिस थाने में शामिल होंगे 55 गांव

नवसृजित भाबरू पुलिस थाने में शामिल होंगे 55 गांव


शाहपुरा थाना पुलिस का भार हुआ कम, पुलिस को मिलेगी राहत


गृह विभाग ने जारी किए आदेश

शाहपुरा। सरकार की ओर से जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर विराटनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भाबरू में नवसृजित किए गए पुलिस थाने में 55 गांवों को शामिल किया गया है। इसमें अधिकांश क्षेत्र शाहपुरा पुलिस थाने से और कुछ क्षेत्र विराटनगर पुलिस थाने से हटाकर भाबरू पुलिस थाना क्षेत्र में जोड़ा गया है। गृह विभाग ने मंगलवार को इसके आदेश जारी किए है।

आदेश के मुताबिक नवसृजित भाबरु थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुल 55 गांवों को शामिल किया है। जिसमें शाहपुरा थाने के 47 व विराटनगर थाने के 8 गांवों को हटाकर नवसृजित भाबरू पुलिस थाने में जोड़ा है।

शाहपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरा, गिरधरपुरा, गौत्तमनगर, छापुड़ा खुर्द, छापुड़ा कला, गोविन्दपुरा धाबाई, जवानपुरा धाबाई, नींझर, आसपुरा, बागावास चौरासी, खातोलाई, सूरपुरा, ढाणी गुर्जरान, लीलों का बास, जवानपुरा, टांडा, चतरपुरा, धाबियावाली, ढाणी गैसकान, सीतापुर, दोल्यापुर, बहडौदा, भाबरू, आंतेला, नीलका, बागावास अहिरान, तलियारा, बनीपार्क, हीरापुरा, कैरली, हनुमाननगर, गांधीनगर, बजरंगपुरा, नीमली, रामपुरा खुर्द, जाजैकला, सांतवास, बासड़ी गणेशपुरा, चिमनपुरा, नाथावाला, साईवाड़, जयसिंहपुरा, बाडीजोड़ी, करणीसागर, रघुनाथपुरा, रामचन्द्रपुरा, जसवन्तपुरा गांवों को भाबरू में जोड़ा है।

जबकि विराटनगर थाना क्षेत्र में आने वाले लुहाकना कला, लुहाकना खुर्द, धूलकोट, किशनपुरा, जयसिंहपुरा, सूरजपुरा, बहादुरपुरा, भगतपुरा गांवों को विराटनगर से हटाकर नवसृजित भाबरू थाने में जोडा गया है। भाबरू थाने में शामिल इन गांवों में पुलिस घटना व दुर्घटनास्थल पर तत्परता से पहुंच सकेगी।

शाहपुरा थाने का क्षेत्र हुआ कम, भाबरू में 38 का होगा स्टाफ
शाहपुरा थाना इलाके के 47 गांवों को हटाकर नवसृजित भाबरू पुलिस थाने में जोडऩे से शाहपुरा पुलिस थाना क्षेत्र का एरिया काफी कम हो गया है। इससे पहले शाहपुरा थाना इलाके का क्षेत्र काफी विस्तृत होने से नेशनल हाइवे पर घटना-दुर्घटना होने पर पुलिसकर्मियों को काफी परेशानी होती थी। अब पुलिस को राहत मिलेगी। नवसृजित भाबरू पुलिस थाने में सरकार ने 38 कर्मचारियों के पद सृजित किए हैं। जिनमें से थानाधिकारी को लगा दिया। शेष स्टाफ अब लगाया जाएगा।

2.45 करोड़ से बनेगा थाने का नया भवन
नवसृजित भाबरू पुलिस थाने के नए भवन का 2.45 करोड़ की लागत से निर्माण होगा। क्षेत्रीय विधायक इन्द्राज गुर्जर की अनुशंषा पर सरकार की ओर से नए भवन के लिए पूर्व में राशि स्वीकृत कर दी है। जिससे शीघ्र ही निर्माण प्रकिया शुरू होगी।