13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

No video available

बस्सी में 60 तो तूंगा में 31 एमएम बरसात, मुरझाई फसलों को मिला जीवनदान

बस्सी @ पत्रिका. जयपुर ग्रामीण जिले को इन दिनों मानसूनी बरसात ने तर कर रखा है। बस्सी मुख्यालय पर गुरुवार दोपहर को भी 20 एमएम बारिश हुई। यदि पिछले 36 घ्ंटे गुरुवार शाम 5 बजे तक 60 एमएम बरसात हो चुकी है, ताे तूंगा में 31 एमएम बरसात हो चुकी है। बरसात से जहां लोगों […]

Google source verification

बस्सी @ पत्रिका. जयपुर ग्रामीण जिले को इन दिनों मानसूनी बरसात ने तर कर रखा है। बस्सी मुख्यालय पर गुरुवार दोपहर को भी 20 एमएम बारिश हुई। यदि पिछले 36 घ्ंटे गुरुवार शाम 5 बजे तक 60 एमएम बरसात हो चुकी है, ताे तूंगा में 31 एमएम बरसात हो चुकी है। बरसात से जहां लोगों को गर्मी में राहत मिली है, वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे।

जानकारी के अनुसार जयपुर ग्रामीण के बस्सी, चाकसू व जमवारामगढ़ उपखण्ड इलाके में बुधवार से मौसम का मिजाज बदलने के साथ आकाश में बादलों की घटाएं छाना शुरू हो गया था। कई जगह पर गत दिवस भी अच्छी बरसात हुई थी और बीती रात को भी अच्छी बारिश हुई थी। वहीं गुरुवार सुबह से ही आकाश में बादलों की छाना शुरू हो गया था। बस्सी मुख्यालय पर गुरुवार दोपहर को गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई, जो करीब आधा घंटे तक जमकर कर बरसी। इधर बाजार में खाद- बीज की दुकानों पर खाद व कीटनाशक खरीदने में जुटे रहे। बरसात के बाद खेतों में मुरझाई फसलों को जीवनदान मिल गया।