2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान रोडवेज की 95 बसें कई शहरों से होगी शुरू

Rajasthan Roadways 5 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि कैश बैक के रूप में लौटाई जाएगी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Surendra Singh

•

Updated: 12 Jul 2020, 11:44 PM IST

Rajasthan Roadways की पहल: 4014 मोक्ष कलश लेकर 7855 परिजनों को भेजा हरिद्वार

Rajasthan Roadways की पहल: 4014 मोक्ष कलश लेकर 7855 परिजनों को भेजा हरिद्वार

कोटपूतली . जयपुर-दिल्ली सरकार से अनुमति मिलने के बाद राजस्थान राज्य पथ परिहवन निगम Rajasthan Roadways की ओर से प्रदेश के विभिन्न शहरों से दिल्ली के लिए 45 नई व हरियाणा के गुडगांव तक पहले से संचालित 50 बसें अब 13 जुलाई से दिल्ली तक संचालित की जाएगी।

राजस्थान रोडवेज के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक नवीन जैन ने बताया कि राजस्थान राज्य पथ परिहवन निगम की अभी तक हरियाणा के गुडग़ांव के लिए पहले संचालित 50 बसों के अलावा प्रदेश के अन्य शहरों से 45 नए बसें 13 जुलाई से दिल्ली तक संचालित की जाएगी।

राजस्थान से जयपुर- दिल्ली एक्सप्रेस व डीलक्स, कोटा, बीकानेर, अनूपगढ़ , हनुमानगढ़, गंगानगर श्रीमाधोपुर, झुंझुनूं, चूरू, भरतपुर, तिजारा, अलवर, हिंडोन एवं अजमेर से दिल्ली के लिए बसें संचालित की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से इन बसों के परिचालक को थर्मल गन उपलब्ध कराई जाएगी। यात्री ऑनलाईन बुकिंग रोडवेज की वेवसाइट पर भी कर सकते हैं ।

ऑनलाइन बुकिंग करने वाले रजिस्टर्ड यात्री को ही 5 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि कैश बैक के रूप में लौटाई जाएगी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बस में स्वीकृत बैठक क्षमता से अधिक यात्री नहीं बैठाने तथा थर्मल स्क्रेनिंग के उपरान्त बस स्टैण्ड में प्रवेश देने जैसी शर्तों को सख्ती से लागू किया जाएगा। (नि.सं.)