
आसाम से लाई गई नाबालिग बालिका को 4 लाख में बेचने का मामला!
शाहपुरा.
आसाम से लाई गई एक नाबालिग लड़की को शाहपुरा में 4 लाख रुपए में बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मानव तस्करी निरोधी यूनिट, चाइल्ड लाइन टीम व शाहपुरा थाना पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आसाम निवासी नाबालिग लड़की को शाहपुरा से दस्तयाब किया है। दस्तयाब बालिका के परिजनों की ओर से शाहपुरा निवासी एक व्यक्ति को उसे 4 लाख रुपए में बेचने की बात सामने आ रही है। किशोरी की मार्च माह में शादी भी करवा दी गई थी। हालांकि पुलिस ने जांच के बाद ही मामले का पूरा खुलासा करने की बात कही है। थाना प्रभारी सुभाषचंद यादव ने बताया कि मानव तस्करी निरोधी यूनिट के उपनिरीक्षक जगमाल सिंह ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के मुताबिक किसी व्यक्ति ने चाइल्ड लाइन के हैल्पलाइन पर शाहपुरा के वार्ड संख्या 21 में एक मकान में किसी बाहरी नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर रखने की सूचना दी थी। नाबालिग को 4 लाख में बेचने की बात सामने आ रही है, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही असलियत का पता चलेगा। इधर, सूचना पर चाइल्ड लाइन की काउंसलर शांति बेलवाल, भूपेन्द्र कौर और मानव तस्करी निरोधी यूनिट के उपनिरीक्षक जगमाल सिंह, विनोद कुमार व जितेन्द्र कुमार ने वार्ड 21 में एक व्यक्ति के मकान में दबिश दी। जहां से टीम ने आसाम निवासी 13 वर्षीय नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया।
मकान में लड़की के अलावा कोई नहीं मिला
इस दौरान नाबालिग लड़की के अलावा मकान में कोई नहीं मिला। मानव तस्करी निरोधी टीम ने नाबालिग लड़की को दस्तयाब कर चाइल्ड लाइन टीम को सुपुर्द कर दिया। पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है, लेकिन प्रथदृष्टया बालिका को बेचे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही असलियत पता चल सकेगी।
मार्च माह में की थी बालिका की शादी
पुलिस ने बताया कि मकान से शादी संबंधित दस्तावेज भी मिले है। इनके आधार पर नाबालिग की शादी मार्च माह में वार्ड संख्या 21 निवासी एक व्यक्ति के साथ होना लिखा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चार लाख द्यो और छोरी को ले जाओ
चाइल्ड लाइन टीम के सदस्यों ने बताया कि बालिका की मां भी बालिका को लेने आई थी। जब वह बालिका को लेने शाहपुरा के वार्ड 21 स्थित मकान में पहुंची तो वहां मौजूद महिलाओं ने कहा कि चार लाख दो और छोरी को ले जाओ। ऐसे में बालिका केा खरीद फरोख्त की बात सामने आ रही है। इसकी जांच के बाद खुलाशा हो सकेगा।
Published on:
22 Aug 2018 12:18 am
बड़ी खबरें
View Allबस्सी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
