26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

कैटरिंग की आड़ में शादी में बिक रहा था मिलावटी घी, बनाने का तरीका देख चकित हुए अधिकारी

तीन हजार लीटर मिलावटी घी और दो हजार लीटर तेल बरामद

Google source verification

बस्सी

image

Vinod Sharma

Jun 12, 2023

जयपुर। चिकित्सा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने चांदपोल में मिलावटी घी बनाने वाली फर्म का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से 3 हजार किलोग्राम मिलावटी घी और 2 हजार लीटर वनस्पति तेल बरामद किया है। जांच के लिए सात सैंपल भी लिए है। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक मुरलीपुरा निवासी संजय शर्मा (49) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलत: फतेहपुर निवासी संजय शर्मा अभी विद्याधर नगर में रह रहा था। पूछताछ में बताया कि वह मिलावटी घी शादियों में सप्लाई करता था। आरोपी का कैटरिंग का भी काम है। इसकी आड़ मेें वह आसानी से मिलावटी घी खपा देता था। इसके अलावा मिठाई की दुकानों पर भी सप्लाई करता था।

नामचीन ब्रांड के लेबल लगे पीपे मिले….
चिकित्सा विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि चांदपोल स्थित श्यामगढ़ हाउस माली कॉलोनी में नकली घी बनाए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस की जिला विशेष टीम के साथ फर्म पर कार्रवाई की गई। जिसमें मौके पर नामचीन ब्रांड के लेबल लगे पीपे और काफी संख्या में ब्रांडेड लेबल भी मिले, उन्हें जब्त किया है। साथ ही पैकिंग सामग्री की मशीन, खाली टिन, रेपर्स, भट्टी, गैस सिलेडर भी जब्त किया।

कैटरिंग की आड़ में शादी में बिक रहा था मिलावटी घी, बनाने का तरीका देख चकित हुए अधिकारी

सोयाबीन व वनस्पति तेल का उपयोग….
आरोपी मिलावटी घी बनाने के लिए सोयाबीन का तेल व वनस्पति तेल को उपयोग में ले रहा था। इसके बाद देशी घी का ऐसेंस डाल देता। आरोपी 120 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिलावटी घी बना रहा था, जिसे शादी समारोह में मंडी से एक साथ खरीदने का झांसा देकर 350 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बेच देता था। परिचितों को 180 से 200 रुपए किलो के हिसाब से घी बेच देता था। खुशबू के लिए एसेंस मिलाता था।

आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर….
संजय सर्कल थाना पुलिस ने मिलावटी घी बेचने के मामले में गिरफ्तार संजय शर्मा को रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसने मिलावटी घी कहा-कहा सप्लाई किया है, ताकि वहां से मिलावटी घी बरामद किया जा सके।

nakli_ghee_jaipur.jpg

बना रखा था खुद का ब्रॉन्ड मगर रजिस्टर्ड नहीं….
आरोपी संजय शर्मा ने खुद का भी ब्रॉन्ड बना रखा था, लेकिन रजिस्टर्ड नहीं था। उसने फर्म को भी झोटवाड़ा होना बता रखा था। आरोपी वर्ष 2016 से मिलावटी घी बनाने का काम कर रहा था। एक बार पहले भी पकड़ा जा चुका है।

सैंपल की होगी जांच….
डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा डूडी ने बताया कि उत्तर जिले की जिला विशेष टीम ने सूचना के आधार पर संजय सर्किल पुलिस व खाद्य सुरक्षा से फूड इंस्पेक्टर उत्तम सिंह गोदारा व नरेश कुमार की टीमें माली कॉलोनी पहुंची। जहां फैक्ट्री में दबिश देकर मामले का खुलासा किया। फैक्ट्री से जब्त किए घी के सैंपल लेकर जांच की जा रही है।