12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

साले की हत्या कर बहनोई ने भी फंदा लगा करली जीवनलीला समाप्त

थाना इलाके के गुढा मीणा में सुनसान जगह पर बीती रात गुढा मीना निवासी जने की कोटखावदा थाना इलाके के सम्पतपुरा निवासी सगे बहनोई ने ही हत्या कर दी।

Google source verification

बस्सी / कोटखावदा / दूधली @ पत्रिका. थाना इलाके के गुढा मीणा में सुनसान जगह पर बीती रात गुढा मीना निवासी जने की कोटखावदा थाना इलाके के सम्पतपुरा निवासी सगे बहनोई ने ही हत्या कर दी। साले की हत्या कर बहनोई ने भी अपने गांव कोटखावदा थाना इलाके के अपने गांव सम्पतपुरा में बबूल के पेड़ से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

बस्सी थाना प्रभारी आईपीएस अभिजीत पाटिल ने बताया कि रविवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि हनुमान सहाय मीना (50 ) पुत्र कल्याण सहाय मीना का रास्ते में शव पड़ापड़ा है। हनुमान सहाय मीना रविवार शाम को जयपुर मजदूरी कर तूंगा रोड लालगढ़ बस स्टैण्ड से साईकिल से अपने घर जा रहा था। रास्ते में उसकी किसी ने हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने उसके बहनोई कोटखावदा थाना इलाके के सम्पतपुरा निवासी रिंकू (26 ) पुत्र मूलचंद मीना पर हत्या करने का शक जाहिर किया। इस पर बस्सी थाना पुलिस ने कोटखावदाोसम्पतपुरा में रिंकु को दबोचने के लिए दबिश दी, लेकिन उसके परिजनों ने पुलिस को बताया कि रिंकु यहां आया था, लेकिन वह कुछ देर रुक कर कहीं चला गया। पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ कर चली आई।

बहनोई घर से बैडशीट लेकर निकल गया, पेड़ से लटका मिला…

कोटखावदा थाना पुलिस ने बताया कि रिंकू मीना रविवार देर रात घर आया और घर पर परिजनों से कुछ देर बातचीत कर एक बैडशीट लेकर चला गया। लेकिन सोमवार सुबह अपने घर से करीब दो किलोमीटर दूर एक बबूल के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

5 मई की थी बेटियों की शादी…5 मई 2025 को मृतक बस्सी के गुढ़ा मीना निवासी हनुमान सहाय की दो बेटियों की शादी थी। वह काफी दिनों से बेटियों की शादी की तैयारी कर रहा था। हनुमान सहाय का बेटा रेलवे में नौकरी करता है। हनुमान सहाय अपनी बेटियों की शादी के लिए कर आगामी बुधवार को गणेश जी को निमंत्रण देने जाने की तैयारी थी। लेकिन बेटियों की शादी से पहले ही अपने सगे बहनोई ने ही उसका कत्ल कर दिया। (कासं )

मामला दर्ज कर जांच कर दी शुरू…

गुढ़ा निवासी हनुमान सहाय की हत्या हो गई। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक के भाई ने मामला दर्ज करा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी।- अभिजीत पाटिल, थाना प्रभारी बस्सी।

मामला गम्भीर है, जांच की जा रही है….

रिंकु साले की हत्या कर अपने गांव सम्पतपुरा में एक पेड़ से लटका मिला। उसकी दबिश के लिए बस्सी थाना पुलिस भी आई थी, उसके भाई से पूछताछ की लेकिन सोमवार सुबह रिंकू का शव पेड़ से लटका मिला। चाकसू में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।

– भरत महर, थाना प्रभारी कोटखावदा ।